लाइव न्यूज़ :

BHU में हुई गिरफ्तारी के विरोध में छात्र ने डिग्री लेने से किया मना, कहा- देश को बांटने वाले कानून के खिलाफ हूं, देखें वायरल वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 25, 2019 10:33 IST

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के छात्रों का आरोप है कि बनारस में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे 69 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनका कहना है कि बनारस के प्रदर्शन में किसी भी प्रकार की कोई हिंसा नहीं हुई थी। इसके बावजूद पुलिस ने गिरफ्तारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में छात्र रजत सिंह कहते दिख रहे हैं कि हम ऐसे सभी सांप्रदायिक कानून का विरोध करते हैं जो विघटनकारी हैं।नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोधी  बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने भी रजत सिंह के वीडियो को शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में बीते दिन 101वें दीक्षांत समारोह में एमए हिस्ट्री ऑफ आर्ट के छात्र रजत सिंह ने डिग्री लेने से मना कर दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। छात्र रजत सिंह के मुताबिक उन्होंने डिग्री इसलिए नहीं लिया क्योंकि वह नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों की गिरफ्तारी के खिलाफ हैं। रजत सिंह ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। 

वीडियो में छात्र रजत सिंह कहते दिख रहे हैं कि हम ऐसे सभी सांप्रदायिक कानून का विरोध करते हैं जो विघटनकारी हैं।  रजत सिंह ने कहा, ''मैंने अपनी डिग्री इसलिए नहीं ली क्योंकि 19 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में में बहुत सारे छात्र गिरफ्तार किए गए हैं। मैं उन गिरफ्तारियों का विरोध करता हूं। इस सांप्रदायिक कानून का विरोध करता हूं। मैं देश को बांटने वाले हर कानून का विरोध करता हूं।''

रजत सिंह के वीडियो को बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने भी किया शेयर 

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोधी  बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने भी रजत सिंह के वीडियो को शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ओनिर ने रजत सिंह का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,"शानदार...काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विद्यार्थी ने स्टेज पर अपनी डिग्री लेने से मना कर दिया क्योंकि उसके 69 साथियों को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए 19 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया"। 

देखें प्रतिक्रिया 

टॅग्स :बनारस हिंदू विश्वविद्यालयकैब प्रोटेस्टवाराणसीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी