लाइव न्यूज़ :

भोपाल: ‘पैरट’ की स्पेलिंग नहीं बताने पर ट्यूशन टीचर ने पांच साल की बच्ची का तोड़ा हाथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2022 14:20 IST

हबीबगंज पुलिस थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया के मुताबिक, हबीबगंज इलाके में प्रयाग विश्वकर्मा नाम के एक ट्यूशन टीचर ने मंगलवार को ‘पैरट’ शब्द की स्पेलिंग नहीं बता पाने पर अपनी एक छात्रा का हाथ इतनी बुरी तरह से मरोड़ दिया कि उसका हाथ ही टूट गया।

Open in App
ठळक मुद्दे मामले में आरोपी ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है पैरट’ की स्पेलिंग नहीं बताने पर टीचर ने मरोड़ दिया था बच्ची का हाथइसी दौरान ज्यादा हाथ मुड़ने पर बच्ची का हाथ ही टूट गया

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अंग्रेजी शब्द ‘पैरट’ की स्पेलिंग नहीं बताने पर 22 वर्षीय एक ट्यूशन टीचर ने कथित तौर पर पांच साल की एक बच्ची का हाथ जोर से मरोड़कर तोड़ दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

हबीबगंज पुलिस थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया के मुताबिक, हबीबगंज इलाके में प्रयाग विश्वकर्मा नाम के एक ट्यूशन टीचर ने ‘पैरट’ शब्द की स्पेलिंग नहीं बता पाने पर अपनी एक छात्रा का हाथ इतनी बुरी तरह से मरोड़ दिया कि उसका हाथ ही टूट गया। उन्होंने बताया कि ट्यूशन टीचर ने छात्रा को थप्पड़ भी मारा। 

वहीं, गैर-सरकारी संगठन ‘चाइल्ड लाइन’ की संचालिका अर्चना सहाय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है और उसके दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बच्ची को भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसे बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। 

भदौरिया ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता के परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद हमने मंगलवार को ही आरोपी ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया था।’’ 

पुलिस के अनुसार, बच्ची के माता-पिता को अपनी बेटी को किसी अच्छे स्कूल में दाखिला दिलवाना है, इसलिए उन्होंने हबीबगंज इलाके में अपने घर के पास रहने वाले एक ट्यूटर के पास उसे ट्यूशन पढ़ने के लिए भेजा था, ताकि वह स्कूल द्वारा ली जाने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सके। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता रोज शाम को ट्यूटर के घर पर पढ़ने जाती थी। 

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :भोपालMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो