लाइव न्यूज़ :

बड़े बाल और लंबी मूंछें रखने पर पुलिस कांस्टेबल निलंबित, सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: January 9, 2022 18:02 IST

मध्य प्रदेश के सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशान्त शर्मा ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किये, जो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देकांस्टेबल राकेश राणा भोपाल में पुलिस के मोटर ट्रांसपोर्ट पूल (एम टी पूल) में पदस्थ हैं।लोक सेवा गारंटी के विशेष पुलिस महानिदेशक के वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे।हुलिया ठीक करने हेतु बाल एवं मूंछ उचित ढंग से कटवाने हेतु निर्देश दिये गये।

भोपालः मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़े बाल और लंबी मूंछें रखने पर एक पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। मध्य प्रदेश के सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशान्त शर्मा ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किये, जो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शर्मा मध्य प्रदेश सहकारी धोखाधड़ी एवं लोक सेवा गारंटी के सहायक पुलिस महानिरीक्षक हैं और यहां पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं। शर्मा ने रविवार को इस निलंबन की पुष्टि भी की है। उन्होंने कहा कि निलंबित किया गया कांस्टेबल राकेश राणा भोपाल में पुलिस के मोटर ट्रांसपोर्ट पूल (एम टी पूल) में पदस्थ हैं और सहकारी धोखाधड़ी एवं लोक सेवा गारंटी के विशेष पुलिस महानिदेशक के वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे।

शर्मा ने बताया, ‘‘उसका हुलिया अत्यधिक खराब दिखाई दे रहा है। उसे अपने हुलिया ठीक करने हेतु बाल एवं मूंछ उचित ढंग से कटवाने हेतु निर्देश दिये गये। लेकिन, उसने इस आदेश का पालन नहीं किया एवं बाल एवं मूंछ जस के तस रखने की हठ बनाये रखा।’’ उन्होंने कहा कि यह वर्दी नियमों के तहत अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है तथा इस कृत्य का अन्य कर्मचारियों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

शर्मा ने बताया, ‘‘इसलिए राणा को सात जनवरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।’’ वहीं, राणा ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘‘आज से पहले भी कई पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस जवानों ने मूंछें रखी हैं और देखने में भी आया है कि मूंछों में जवान बहुत अच्छे एवं स्मार्ट लगते हैं। मैं वर्दी में रहता हूं और पिछले एक साल से ड्यूटी कर रहा हूं, लेकिन तब किसी ने कोई सवाल नहीं उठाया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं निलंबन का सामना कर सकता हूं, लेकिन मूंछें नहीं कटवा सकता, क्योंकि यह मेरे आत्मसम्मान एवं स्वाभिमान से भी जुड़ी है।’’ 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो