लाइव न्यूज़ :

BHOPAL News: पति हनीमून पर गोवा के बजाय अपने माता-पिता के साथ वाराणसी और अयोध्या ले गया था, मुझे तलाक चाहिए, पत्नी ने शादी के आठ महीने बाद...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2024 14:44 IST

BHOPAL News: महिला ने पहले हनीमून पर विदेश जाने की जिद की क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी थी। पति हनीमून के लिए विदेश जाने के लिए अनिच्छुक था और गोवा या दक्षिण भारत में हनीमून के लिए तैयार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या और वाराणसी के लिए उड़ान की टिकट बुक किए और प्रस्थान से ठीक एक दिन पहले उसे यात्रा के बारे में बताया। पत्नी से कहा कि उसकी मां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या जाना चाहती हैं।परिवार के वापस लौटने पर इस पर बहस हुई और बाद में तलाक की अर्जी दायर कर दी गई।

BHOPAL News: मध्य प्रदेश के भोपाल की एक महिला ने शादी के आठ महीने बाद तलाक के लिए अर्जी दी है क्योंकि उसका पति उसे हनीमून पर गोवा के बजाय अपने माता-पिता के साथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी और अयोध्या ले गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कुटुंब अदालत के विवाह परामर्शदाता शैल अवस्थी ने बताया कि तलाक का आवेदन परामर्श चरण में लंबित है और पति-पत्नी के बीच सौहार्दपूर्ण समाधान के प्रयास जारी हैं। अवस्थी ने कहा,''दोनों की बीते वर्ष तीन मई को शादी हुई थी। महिला ने पहले हनीमून पर विदेश जाने की जिद की क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी थी।

पति हनीमून के लिए विदेश जाने के लिए अनिच्छुक था और गोवा या दक्षिण भारत में हनीमून के लिए तैयार हो गया।'' अवस्थी ने कहा कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बताए बिना अयोध्या और वाराणसी के लिए उड़ान की टिकट बुक किए और प्रस्थान से ठीक एक दिन पहले उसे यात्रा के बारे में बताया।

अधिकारी ने तलाक की अर्जी के हवाले से कहा,''उसने अपनी पत्नी से कहा कि उसकी मां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या जाना चाहती हैं। महिला ने उस समय कोई आपत्ति नहीं जताई लेकिन परिवार के वापस लौटने पर इस पर बहस हुई और बाद में तलाक की अर्जी दायर कर दी गई। महिला ने अपने बयान में दावा किया है कि उसका पति अपने माता-पिता का उससे अधिक ख्याल रखता था।" अवस्थी ने कहा कि दंपति को परामर्श दिया जा रहा है लेकिन मामले को सुलझने में समय लग सकता है।

टॅग्स :भोपालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल