लाइव न्यूज़ :

ऐसा देश है मेरा! हनुमान जयंती शोभायात्रा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बरसाए फूल, भोपाल से आया दिल जीतने वाला वीडियो, देखें

By विनीत कुमार | Updated: April 17, 2022 10:45 IST

मध्य प्रदेश के भोपाल में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल बरसाए।

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल, भोपाल से आई तस्वीरें।हनुमान जयंती के मौके पर शनिवार को निकली शोभायात्रा के दौरान फूल बरसाए गए।

भोपाल: हाल के दिनों में कई ऐसे मौकों पर ऐसी खबरें आई जिसने देश में सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। रामनवमी पर देश से कुछ राज्यों में हिंसा और तनाव की खबरें आईं। वहीं, शनिवार को हनुमान जयंती के दिन दिल्ली में हिंसा भड़क गई। इन सबके बीच बेहद दिलचस्प और दिल को सुकून देने वाली तस्वीरें मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आई हैं।

भोपाल में हनुमान जयंती शोभायात्रा पर मुस्लिम समुदाय के लोग फूल बरसाते नजर आए। गौरतलब है कि इन दिनों रमजान का पाक महीना भी चल रहा है। वहीं हिंदू समुदाय के भी कई त्योहार हाल के दिनों में हैं। इसके बावजूद देश के कुछ राज्यों से दोनों समुदाय के बीच तनाव जैसी खबरें आई थी। देखें मुस्लिम समुदाय के लोग बरसा रहे फूल...

ये वीडियो मध्य प्रदेश से आया है, जहां के खरगोन में रामनवमी पर सांप्रदायिक तनाव के बाद कर्फ्यू लगाना पड़ा था। रामनवमी पर दिल्ली के जेएनयू सहित गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में हिंसा की खबरें आई थी। वहीं, हनुमान जयंती पर दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाले गए जुलूस में पथराव के बाद हिंसा भड़क गई थी। शाम करीब छह बजे हुई हिंसा के दौरान पथराव हुआ और कुछ वाहनों में आग लगा दी गई। जब जुलूस कुशल सिनेमा पहुंचा, तो दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। पथराव भी हुआ।

हिंसा के बाद दिल्ली शेष सभी 14 पुलिस जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए तकनीकी स्तर पर निगरानी भी की जा रही है। साथ ही दिल्ली से सटे इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उल्लेखनीय है कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी 2020 को सांप्रदायिक झड़पों में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 700 लोग घायल हुए थे। 

टॅग्स :वायरल वीडियोभोपालMadhya Pradeshहनुमान जयंती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO