लाइव न्यूज़ :

भोपाल से आया खौफनाक वीडियो, 4 साल की बच्ची पर पांच कुत्तों ने कर दिया हमला, और फिर...

By विनीत कुमार | Updated: January 2, 2022 14:29 IST

भोपाल में 4 साल की एक बच्ची पर कुत्तों द्ववारा हमला करने का मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल में 4 साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों ने किया हमला।पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, बच्ची घर से बाहर खेल रही थी, तभी कुत्तों ने किया हमला।घटना में बच्ची की जान भी जा सकती थी, मौके पर शख्स ने पहुंच कर बच्ची को बचाया।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का एक बेहद हैरान और डरा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 4 साल की एक मासूम बच्ची पर पांच कुत्ते हमला करते नजर आ रहे हैं। पूरी घटना इलाके में लगी एक सीसीटीवी में कैद हुई है।

सामने आए वीडियो में दिखता है बच्ची गली में भाग रही है और तभी पीछे से दौड़ रहे कुत्ते उसे घेर लेते हैं। बच्ची दूसरी ओर से भागने की कोशिश करती है पर गिर जाती है और फिर चारों कुत्ते उस पर हमला कर देते हैं। यही नहीं कुत्ते बच्ची को मुंह से पकड़कर सड़क पर इधर से उधर खींचते भी नजर आते हैं।

यह सबकुछ कुछ मिनट तक जारी रहता है और फिर तभी कोई शख्त आता है और पत्थर मार कर कुत्तों को भगाने में कामयाब होता है। इसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घर से बाहर खेल रही थी बच्ची, तभी कुत्तों ने किया हमला

बच्ची पर जब कुत्तों ने हमला किया तब वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार कुत्तों ने बच्ची के सिर, पेट और पैरों पर काटा है। 

भोपाल में पिछले कुछ वर्षों में कुत्तों की वजह से शहर के लोगों की परेशानियां काफी बढ़ी हैं। पिछले साल कोहेफिजा इलाके में भी सात साल की बच्ची पर उसकी मां की मौजूदगी में आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था।

वहीं, 2019 में छह साल के बच्चे को उसकी मां के सामने आधा दर्जन कुत्तों ने काट-काट कर मार डाला था। उसे बचाने के प्रयास में लड़के की मां को भी गंभीर चोटें आई थी। एक अनुमान के अनुसार भोपाल में एक लाख से ज्यादा आवारा कुत्ते हैं।

टॅग्स :भोपालवायरल वीडियोMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो