लाइव न्यूज़ :

भोपालः ‘अनोखी’ की अनोखा जन्मदिन उत्सव, पिता ने दी गोलगप्पा पार्टी, एक लाख एक हजार लोगों को फ्री में खिलाईं

By भाषा | Updated: August 18, 2022 16:24 IST

कोलार क्षेत्र के बंजारी मैदान में 50 मीटर लंबे टेंट में 21 स्टॉल लगाए और पानी पूरी खिलाने के लिए 25 लड़कों को दिहाड़ी पर लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल बेटी हुई तो 50 हजार पानी पूरी मुफ्त खिलाई थीं।पानी पूरी खिलाना कोई बड़ी बात नहीं है।सिर्फ समाज को बेटी बचाने का संदेश देना है।

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पानी पूरी बेचने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेटी के पहले जन्मदिन पर शहर के लोगों को एक लाख एक हजार पानी पूरी निशुल्क खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और समाज को बेटी बचाने का संदेश दिया।

भोपाल के कोलार इलाके में गुप्ता पानी पूरी भंडार के नाम से रेहड़ी लगाने वाले अंचल गुप्ता ने एक साल पहले भी अपनी बिटिया ‘अनोखी’ के जन्म के मौके पर लोगों को 50 हजार पानी पूरी निशुल्क खिलाई थीं। गुप्ता ने बेटी की पहली वर्षगांठ पर बुधवार को लोगों को ‘‘बेटी है तो कल है’’ का संदेश देते हुए अपनी खुशी जाहिर की और लोगों को दिन भर मुफ्त में एक लाख पानी पूरी खिलाईं।

इसके लिए उन्होंने कोलार क्षेत्र के बंजारी मैदान में 50 मीटर लंबे टेंट में 21 स्टॉल लगाए और पानी पूरी खिलाने के लिए 25 लड़कों को दिहाड़ी पर लगाया। आयोजन स्थल पर ‘बेटी वरदान है’, ‘बेटी बचाओ’, ‘बेटी पढ़ाओ’ के बैनर लगे थे। तीन वर्षीय पुत्र और एक वर्षीय बेटी के पिता गुप्ता ने बताया कि पानी पूरी का ठेला लगाकर वह महीने में 15 से 20 हजार रुपये कमा लेते हैं।

गुप्ता ने बताया, ‘‘ बेटी का जन्म मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मैं हमेशा से एक बेटी चाहता था। दो साल पहले मेरी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। भगवान ने पिछले साल 17 अगस्त को मुझे आशीर्वाद के तौर पर बेटी दी है।’’ पानी पूरी खिलाने में कितना खर्च आया के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका हिसाब नहीं लगाया।

गुप्ता ने कहा,‘‘ पिछले साल बेटी हुई तो 50 हजार पानी पूरी मुफ्त खिलाई थीं। पानी पूरी खिलाना कोई बड़ी बात नहीं है। सिर्फ समाज को बेटी बचाने का संदेश देना है।’’ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर गुप्ता की बेटी ‘अनोखी’ को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ सदा सुखी और आनंदित रहो।’’ गुप्ता ने बताया कि कई लोगों ने उनकी बेटी को उपहार भी दिए। क्षेत्र की विधायक रामेश्वर शर्मा भी इस आयोजन में शामिल हुए और उन्होंने गुप्ता दंपति के इस अनूठे आयोजन की सराहना की। 

टॅग्स :भोपालशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी