लाइव न्यूज़ :

भागलपुरः शौचालय में बैठकर शौच कर रहा था बुजुर्ग, तभी उस पर चल गया बुलडोजर, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2022 16:21 IST

श्रावणी मेला को लेकर आज नवादा पंचायत स्थित अठगामा में स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण हटाने पहुंचा. ग्रामीण बासुदेव मंडल शौच करने के लिए बैठे थे.

Open in App
ठळक मुद्देपिता के शौचालय से बाहर निकलने के बाद तोड़ दिया जाए.प्रशासन के द्वारा इस तरह की गयी कार्रवाई को स्थानीय लोग भी कोस रहे हैं. 

पटनाः बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने मानवता की सारी सीमाओं को लांघ दिया. यहां एक बुजुर्ग शख्स जब शौचालय में बैठकर शौच कर रहा था, तभी उस पर बुलडोजर चल गया.

अचानक जेसीबी की कार्रवाई से पूरा मलबा उनके ऊपर ही गिर गया. इससे बुजुर्ग को इस दौरान गंभीर चोटें आईं और सिर फट गया. बताया जाता है कि जब अतिक्रमण हटाने आए प्रशासन के कर्मचारियों को इसका पता चला तो बुलडोजर को रोका गया. फिर बुजुर्ग को बाहर निकालकर अतिक्रमण हटाया गया. घायल बुजुर्ग को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रावणी मेला को लेकर आज नवादा पंचायत स्थित अठगामा में स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण हटाने पहुंचा. ग्रामीण बासुदेव मंडल शौच करने के लिए बैठे थे. तभी बुलडोजर से उसे तोड़ा जाने लगा. वासुदेव के बेटे अनुज कुमार ने बताया कि उसने अधिकारियों से आग्रह किया गया कि उसके पिता के शौचालय से बाहर निकलने के बाद तोड़ दिया जाए.

लेकिन उसकी कोई बात नहीं मानी और बुलडोजर से शौचालय तोड़ने लगे. परिजनों ने बताया कि उनके मना करने के बाद भी जबरन शौचालय पर पर बुलडोजर चला दिया गया. जिसकी वजह से बुजुर्ग अंदर ही बैठे रह गये और शौचालय का मलवा उनके उपर गिर गया. प्रशासन के द्वारा इस तरह की गयी कार्रवाई को स्थानीय लोग भी कोस रहे हैं. 

बताया जाता है कि घायल वासुदेव मंडल की बहू विमला देवी वार्ड सदस्य है. इस संबंध में सुल्तानगंज सीओ शंशु शरण राय ने बताया कि शौचालय नहीं यूरिनल था. सड़क पर उसे बनाया गया था. किसी के द्वारा जानकारी नहीं दी गयी कि अंदर में कोई व्यक्ति बैठा हुआ है. यूरिनल तोड़ने के दौरान वासुदेव मंडल को हल्की चोटें आई हैं. उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है. 

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी