लाइव न्यूज़ :

कोरोना के मरीज का इलाज कर लौटी इस डॉक्टर का सोसायटी ने ऐसे किया स्वागत, जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 4, 2020 09:33 IST

कोरोना वायरस महामारी के कारण 17 मई तक लॉकडाउन जारी कर दिया गया है। भारत में कोरोना वायरस से 1373 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की संख्या  42,533 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु की डॉ. विजयश्री जैसे ही हॉस्पिटल से कोविड-19 के मरीज का इलाज कर के घर वापस आती हैं तो उनकी सोसायटी के लोग उनका ताली बजाकर स्वागत करते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना फाइटरों के लिए देश की जनता से ताली और थाली बजाकर सम्मानित करने को कहा था।

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस ने डॉक्टरों की जिंदगी बदल कर रख दी है। कोविड-19 की वजह से दुनिया भर के के डॉक्टर कई-कई दिनों तक अस्पताल में ही रह रहे हैं। कई-कई घंटों की शिफ्ट कर रहे हैं। ऐसे में विश्व भर के कई देशों के साथ भारत भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई जुटे डॉक्टरों की काफी सराहना कर रहा है। डॉक्टरों को धन्यवाद देने का कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने भी आया है। इसी क्रम बेंगलुरु का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां की डॉ. विजयश्री को सोसायटी के लोग ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

बेंगलुरु की डॉ. विजयश्री जैसे ही हॉस्पिटल से कोविड-19 के मरीज का इलाज कर के घर वापस आती हैं तो उनकी सोसायटी के लोग उनका ताली बजाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने सोसायटी के लोगों का इस तरह से स्वागत करते हुए देखकर डॉ. विजयश्री बेहद इमोशनल हो गई। 

इस वीडियो को बेंगलुरु के रहने वाले मेयर एम गौतम कुमार ने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो शेयर कर मेयर एम गौतम कुमार ने लिखा है, एमएस रमैया मेमोरियल अस्पताल में कोविड-19 मरीजों का इलाज करने के बाद घर लौटने पर बेंगलुरु की डॉ. विजयश्री का पड़ोसियों ने इस खास अंदाज में स्वागत किया। इस महामारी के दौरान काम करने वाले सभी कोरोना वॉरियर्स को हमारा सलाम। 

वीडियो को ट्विटर पर काफी शेयर किया जा रहा है। 

भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 42,533 हो गई है, इसमें 29,453 सक्रिय मामले, 11,707 ठीक हुए हैं और 1373 मौतें शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में 2,553 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं और 72 मौतें हुई हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो