लाइव न्यूज़ :

रात में आवारा कुत्तों को खाना खिला रही थी महिला, टॉर्च की रोशनी में पुलिसकर्मी दिखाने लगा प्राइवेट पार्ट, निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2021 13:06 IST

Open in App
ठळक मुद्दे महिला ने कहा कि जब कान्स्टेबल ये हरकत कर रहा था उस वक्त उसके पास मोबाइल नहीं थामहिला ने एक राहगीर से हेड कांस्टेबल की हरकत रिकॉर्ड करने को कहा था

बेंगलुरुः कर्नाटक के बेंगलुरु में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने आई 26-वर्षीय एक महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाने के आरोप में एक हेड पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी पुलिस कांस्टेबल बेंगलुरु के अमृता हल्ली पुलिस स्टेशन में तैनात था। महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी येलहंका न्यू टाउन के पास खड़ा था जहां वह आवारा कुत्तों को खाना खिलाने गई थी। इसी दौरान कांस्टेबल ने ये हरकत की। 

महिला ने कहा कि उस वक्त उसके पास मोबाइल नहीं था इसलिए उसने एक राहगीर से हेड कांस्टेबल की हरकत रिकॉर्ड करने को कहा था। महिला ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 509 और धारा 354ए के तहत मामला दर्ज किया है। 

महिला ने बताया कि घटना उसके घर के पास उस वक्त हुई जब वह अपने मोहल्ले में आवारा कुत्तों को खाना खिला रही थी। महिला के मुताबिक वह अपने घर से आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए निकली थी, जहां उसने देखा कि कुछ ही दूरी पर एक आदमी खड़ा है।और अपने मोबाइल की टॉर्च की रोशनी को अपनी पतलून की तरफ चमका रहा था।

महिला ने यह भी कहा कि वह आदमी उसे यह कहते हुए चिल्लाया कि वह एक पुलिसकर्मी है और वह उसके साथ कुछ नहीं कर सकती। महिला ने दावा किया कि चूंकि महिला के पास मोबाइल नहीं था, इसलिए उसने एक राहगीर से हेड कांस्टेबल की स्पष्ट कार्रवाई रिकॉर्ड करने को कहा।

महिला ने आगे कहा कि जब उसकी ये घिनौनी करतूत रिकॉर्ड करनी शुरू की तो वह इसे डिलीट करने के लिए कहना लगा। पुलिसकर्मी ने राहगीर और महिला से गुहार लगाते हुए दावा किया कि अगर वीडियो लीक हुआ तो उसकी नौकरी दांव पर लग जाएगी। मंगलवार को राहगीर द्वारा शूट किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसपर नेटिजंस की कई प्रतिक्रियाएं आईं।

टॅग्स :बेंगलुरुPoliceअजब गजबहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी