लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में युवक फ्लाईओवर से करने लगा नोटों की 'बारिश', मची अफरातफरी, वीडियो हुआ वायरल

By भाषा | Updated: January 24, 2023 16:02 IST

बेंगलुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक बेंगलुरु के व्यस्त के आर मार्केट इलाके में फ्लाईओवर से दस रुपये के कई नोट फेंकता नजर आ रहा है।

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के व्यस्त के आर मार्केट इलाके में एक युवक ने मंगलवार को सुबह एक फ्लाईओवर से दस रुपये के नोट फेंके, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर है।

वीडियो में नोट फेंकने वाला युवक काला कोट पहने नजर आ रहा है और उसके गले में एक दीवार घड़ी टंगी हुई है। इसमें देखा जा सकता है कि फ्लाईओवर पर मौजूद लोग अपने आसपास बिखरे और उड़ते नोटों को देखते हुए उन्हें बंटोरने के लिए दौड़ पड़ते हैं।

इससे फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूत्रों के मुताबिक, नोट फेंकने वाले युवक की उम्र 30 से 40 साल के बीच है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि उसने कुल तीन हजार रुपये मूल्य के 10 रुपये के करेंसी नोट फेंके। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को अंदेशा है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :वायरल वीडियोबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल