लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बिना हेल्मेट के व्यक्ति को रोकना पुलिस को पड़ा भारी, गुस्साए व्यक्ति ने पुलिस कांस्टेबल की उंगली काट ली

By आकाश चौरसिया | Updated: February 13, 2024 14:37 IST

कथित आरोपी व्यक्ति का नाम सय्यद सफी है, जिसे ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने के कारण पकड़ा लिया और बिना हेलमेट के उसे विल्सन गार्डन 10 क्रॉस करने पर रोककर कागज मांगे और इसके बाद उसका वीडियो बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में एक व्यक्ति ने पुलिस कांस्टेबल पर हमला कर दिया असल में पुलिस वाले ने उसे बिना हेलमेट के रोका थालेकिन, आरोपी ने वीडियो बनाने और पुलिस के चाबी निकालने पर उंगली काट ली

नई दिल्ली:बेंगलुरु से एक वीडियो सामने आया, जहां एक व्यक्ति को बिना हेलमेट के 2 पुलिस कांस्टेबल ने पकड़ लिया। फिर, क्या था वो व्यक्ति गुस्से में आ गया और पुलिस के उसका वीडियो बनाने पर वह गुस्सा गया और उसने ट्रैफिक पुलिस वाले की उंगली पर वार करते हुए मुंह से कांट लिया। 

कथित आरोपी व्यक्ति का नाम सय्यद सफी है, जिसे ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने के कारण पकड़ा लिया और बिना हेलमेट के उसे विल्सन गार्डन 10 क्रॉस करने पर रोककर कागज मांगे और इसके बाद उसका वीडियो बनाया। जबकि, एक ट्राफिक हवलदार उसकी स्कूटी से दूर था और हेड कांस्टेबल सिद्धरामेश्वर कौजलगी नियम उल्लंघन पर उसका वीडियो बना रहे थे। 

सामने आए वीडियो में 28 वर्षीय युवक को दोनों ट्रैफिक कांस्टेबल से भिड़ते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक कांस्टेबल ने उसकी गाड़ी की चाबी निकाल ली और उसका वीडियो बनाने लगा, तभी युवक गुस्साया और उसने बिना देरी के उसपर हमला करते हुए, कांस्टेबल की उंगली काट ली। कथित तौर पर आरोपित व्यक्ति सय्यद सफी ने इसके जवाब में हेड कांस्टेबल का फोन उससे छीन लिया और पूछा कि आप वीडियो क्यों बना रहे हैं और फिर भागने का भी प्रयास किया। 

वीडियो में आरोपी यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह अस्पताल जा रहे थे इसलिए वह हेलमेट पहनना भूल गए और इस पर उन्होंने कहा कि अगर उनका वीडियो वायरल हो जाता है, तो उन्हें कोई परवाह नहीं है।

इस गंभीर कार्य को देखते हुए अधिकारियों ने उसे पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो उसने विल्सन गार्डन 10 क्रॉस पर ट्राफिर कांस्टेबल के साथ बदतमीजी की और उसके उंगली वार करते हुए, काट लिया। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने और उसे शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी देने और शांति भंग करने का मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो