लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Floods: अपने ही घर के लिविंग रूम में तैरता हुआ नजर आया शख्स, वायरल हुआ वीडियो

By आजाद खान | Updated: September 9, 2022 10:08 IST

वीडियो बनाने वाले शख्स को यह कहते हुए सुना गया है कि पियानो पानी में है। इस पर अपने लिविंग रूम में तैराकी करते हुए शख्स को यह कहते हुए सुना गया कि हां पूरा डूब गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर बेंगलुरु के एक शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स को अपने ही लिविंग रूम में तैरते हुए देखा गया है। यह वीडियो बेंगलुरु के सबसे पॉश इलाके का है।

Bengaluru Floods: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को अपने ही लिविंग रूम में तैरता दिख रहा है। आपको बता दें कि यह वीडियो बेंगलुरु के एप्सिलॉन का है। 

यह इलाके बेंगलुरु में पॉश इलाका माना जाता है जहां बड़े-बड़े उद्योगपति रहते है। वीडियो के वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन्स भी दे रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि एक शख्स अपने लिविंग रूम में तैर रहा है। यही नहीं वीडियो में उस शख्स के साथ उसके घर के सामान भी तैरते दिखाई दे रहे है। अपने लिविंग रूम में तैराकी करते हुए शख्स वीडियो बनाने वाल को वहां के हालात बताते हुए देखा गया है। 

वीडियो में तैरते हुए शख्स के साथ जो व्यक्ति है उसे यह कहते हुए सुना गया है कि पियानो पानी के अन्दर है। इस पर तैरता हुआ शख्स कहता है कि पूरा अन्दर है...गया...छोड़ दो उसे। 

बेंगलुरु में बाढ़ परेशान जनता

आपको बता दें कि बेंगलुरु में इन दिनों बारिश को लेकर लोग बहुत ही परेशान है। कई लोगों के घर पानी से भर गए है तो कई लोगों को ऑफिस जाने के लिए ट्रैक्टर व जेसीबी का सहारा लेना पड़ रहा है। हालात ऐसे है कि घर और रास्तों से पानी कम नहीं हो रहा है और इस पर ताजा बारिश भी हो रही है। 

ऐसे में ऊपर जो वीडियो वायरल हुआ है वह बेंगलुरु के पॉश इलाके का है जहां विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी और ब्रिटानिया के सीईओ वरुण बेरी जैसे बड़े-बड़े उद्योगपति रहते है। 

टॅग्स :अजब गजबबेंगलुरुबाढ़वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी