लाइव न्यूज़ :

Bengaluru: कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले अस्पताल का फर्जी वीडियो हुआ था वायरल, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 19, 2020 21:38 IST

इस वीडियो में दिख रहा है कि एक अस्पताल के ओपीडी में मास्क लगाए हुए लोगों की भीड़ है।

Open in App
ठळक मुद्देइस अस्पताल की पहचान यहां स्थित विक्टोरिया अस्पताल के तौर पर की गई है, जो गलत है।विक्टोरिया अस्पताल यहां प्रमुख कोविड अस्पताल है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

बेंगलुरु: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वह वीडियो फर्जी निकला, जिसमें कर्नाटक के बेंगलुरू में कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने वाले एक अस्पताल की खराब हालत दिखाई गई थी। पुलिस ने इस बाबत रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि इस तरह के वीडियो से समाज में दहशत फैलने का अंदेशा है और लोगों को इसके प्रसार से बचना चाहिये। पुलिस ने ऐलान किया था उसने इस बाबत एक मामला दर्ज किया है, जिसके कुछ घंटों के अंदर ही एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस वीडियो में दिख रहा है कि एक अस्पताल के ओपीडी में मास्क लगाए हुए लोगों की भीड़ है। इस अस्पताल की पहचान यहां स्थित विक्टोरिया अस्पताल के तौर पर की गई है, जो गलत है। विक्टोरिया अस्पताल यहां प्रमुख कोविड अस्पताल है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने ट्वीट किया, " शहर की अपराध शाखा ने बेंगलुरू के विक्टोरिया अस्पताल में दहशत का फर्जी वीडियो फैलाने वाले इस शख्स की तेजी से पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे सभी डॉक्टर और मेडिकल पेशेवर तारीफ के हकदार। फर्जी खबर का पर्दाफाश। " इससे पहले पुलिस ने कहा था कि उसने इस संबंध में एक मामला दर्ज किया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने ट्वीट किया कि बेंगलुरू के अस्पताल की खराब स्थिति को दिखाने वाला एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस बाबत साइबर अपराध पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

पाटिल ने कहा कि सरकार और समाज महामारी से लड़ रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे संदेश या वीडियो बना रहे हैं और प्रसारित कर रहे हैं जिनमें समाज में दहशत पैदा करने की क्षमता होती है। इससे बचें। सरकारी सूत्रों ने बताया कि वीडियो कथित रूप से उत्तरी राज्य के एक अस्पताल का है, न कि विक्टोरिया अस्पताल का। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल