लाइव न्यूज़ :

Begusarai Government School: हनुमान जी मुस्लिम और पढ़ते थे नमाज?, हंगामा...

By एस पी सिन्हा | Updated: October 9, 2024 17:26 IST

Begusarai Government School: बच्चों को पढ़ाया कि हनुमान जी हिन्दू धर्म के पहले ऐसे देवता थे जो नमाज पढ़ते थे, खुद भगवान राम ने नमाज पढ़वाया था।

Open in App
ठळक मुद्दे बच्चों को घटिया पढाई पढ़ाने की बात सामने आई है।करतूत सामने आने के बाद भारी बवाल मच गया है।मास्टर साहब ऐसी पढ़ाई पढ़ा रहे हैं।

Begusarai Government School:बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड के हरपुर, कादरावाद स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक जियाउद्दीन के द्वारा हिंदुओं के आराध्य भगवान हनुमान जी को लेकर बच्चों को घटिया पढाई पढ़ाने की बात सामने आई है। जियाउद्दीन ने बच्चों को क्लास में पढ़ाने के दौरान हनुमान जी को मुस्लिम समुदाय का बता दिया। इतना ही नहीं बल्कि शिक्षक जियाउद्दीन ने कहा कि हनुमान जी नमाज पढ़ते थे। उन्होंने बच्चों को पढ़ाया कि हनुमान जी हिन्दू धर्म के पहले ऐसे देवता थे जो नमाज पढ़ते थे, खुद भगवान राम ने उनसे नमाज पढ़वाया था।

सरकारी शिक्षक जियाउद्दीन की यह करतूत सामने आने के बाद भारी बवाल मच गया है। क्लास में पढ़ने वाले हिन्दू बच्चे ही नहीं बल्कि मुस्लिम लड़कियों ने भी बताया कि जियाउद्दीन मास्टर उन्हें यही बता रहे थे कि हनुमान जी नमाज पढ़ते थे। बवाल तब और मचा जब बच्चों ने अपने घर जाकर परिवार में ये जानकारी दी कि मास्टर साहब ऐसी पढ़ाई पढ़ा रहे हैं।

वहां पिछले 8 साल से पदस्थापित शिक्षक जियाउद्दीन बच्चों को यह पढ़ा रहे थे कि भगवान राम और हनुमान जी नमाज पढ़ते थे। बच्चों ने अपने परिवार में इस बात की जानकारी दी तो हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद बड़ी तादाद में ग्रामीण बुधवार को सरकारी स्कूल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

स्कूल के प्रधानाध्यापक ने भी स्वीकार किया कि उन्हें मास्टर जियाउद्दीन के कारनामे की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्हें मना भी किया था, लेकिन वे नहीं माने। नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में प्रदर्शन किया। इस दौरान मास्टर जियाउद्दीन स्कूल से गायब हो गया। बाद में वह स्कूल पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे घेरा।

जियाउद्दीन ने ग्रामीणों के सामने स्वीकार किया कि वह राम जी और हनुमान जी के बारे में बच्चों को ऐसी जानकारी दे रहा था। उसने ग्रामीणों के सामने माफी मांगी। वहीं यह मामला सामने आने के बाद बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भड़क उठे। उन्होंने कहा कि जियाउद्दीन नाम का सरकारी शिक्षक पढ़ा रहा है कि हनुमान जी मुस्लिम थे और नमाज पढ़ते थे।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को तत्काल ऐसे शिक्षक पर कार्रवाई करनी चाहिए। इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का भारी खतरा है। लिहाजा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुद इस बात का संज्ञान लेकर जियाउद्दीन मास्टर पर कार्रवाई करनी चाहिए।

टॅग्स :बिहारपटनाहनुमान जी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी