लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: करीमनगर की सड़कें और रिहायशी इलाकों में घूमता दिखा भालू, लाठी-डंडे और जाल लिए पीछे-पीछे दौड़ते दिखें वन अधिकारी, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: August 12, 2023 17:24 IST

जारी वीडियो में यह देखा गया है कि करीमनगर में एक भालू को भागते हुए देखा गया है और उसके पीछे वन अधिकारी लाठी-डंडा और जाल लिए हुए दौड़ते हुए दिखाई दिए है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के करीमनगर में एक भालू को घूमते हुए देखा गया है।जिले की सड़कें और रिहायशी इलाकों में भालू को घूमते हुए देखा गया है। ऐसे में उसे पकड़ने के लिए वन अधिकारियों को जाल और डंडे भी लेकर भागते हुए देखा गया है।

Viral Video: सोशस मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तेलंगाना के करीमनगर जिले की सड़कों और रिहायशी इलाकों में एक काला भालू को घूमते हुए देखा गया है। बता दें कि शुक्रवार की रात को श्रीपुरम कॉलोनी में इस भालू देखा गया और उसकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड की गई है। 

यही नहीं भालू को आज सुबह भी देखा गया है और इस बार उसे रेकुर्थी क्षेत्र में देखा गया है। रिहायशी इलाकों में भालू को देख स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है और वे अपने घरों से भालू का वीडियो बनाते हुए देखा गया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि किसी जंगली जानवर को आवासीय क्षेत्रों में घूमते हुए पाया गया है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं घट चुकी है।

क्या दिखा वीडियो में

जारी इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक भालू करीमनगर जिले की सड़कों और रिहायशी इलाकों में घूम रहा है और उसे पीछे कुछ लोग और वन विभाग के अधिकारी भी भार रहे है। इस वीडियो को एक घर के छत से बनाया गया है जिसमें भालू को सड़कों पर दौड़ते हुए पाया गया है। 

वीडियो के अगले हिस्से में भालू को देख एक शख्स को सड़क से भागते हुए देखा गया है। इसके बाद कुछ लोग और वन अधिकारियों को उसके पीछे जाते हुए देखा गया है। इन लोगों के हाथ में डंडे और जाल को भी देखा गया है। 

क्या है पूरा मामला

वायरल वीडियो में कुछ लोग और वन अधिकारियों को भालू के पीछे भागते हुए और अपने साथ जाल और ट्रैंक्विलाइज़र लिए हुए उसे पकड़ने की कोशिश करते हुए देखा गया है। हालांकि यह जानवर कहां से आया है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। वीडियो में अन्य लोग जानवर को डराने के लिए चिल्ला रहे है, ऐसा भी देखा गया है। 

कुछ हफ़्ते पहले ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है जिसमें भारी बारिश के बीच गुजरात के जूनागढ़ में एक फ्लाईओवर पर एक शेर को लापरवाही से टहलते हुए दिखाया गया था। फुटेज में शेर को बहुत ही आराम से चलते हुए देखा गया है और वहां से गाड़ियों को भी गुजरते हुए देखा गया है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल