लाइव न्यूज़ :

चोरी करते समय चोरों को आने लगी नींद तो भागने से पहले बनाकर पी घर में चाय, अखिलेश यादव ने शेयर की खबर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2022 15:43 IST

बस्ती जिले के सोनहा थाना से महज चंद कदमों की दूरी पर फेरसम गांव में शिव कुमार का परिवार रहता है जो दिवाली के बाद लखनऊ चला गया था। 15 दिन बाद जब वे घर लौटे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित परिवार 27 अक्टूबर को लखनऊ गया था।लखनऊ से परिवार जब घर लौटा तो उन्हें चोरी का पता चला।

बस्तीः उत्तर प्रदेश के बस्ती में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां स्थित एक घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम तो दिया है साथ ही नींद आने पर घर में चाय बनाकर भी पी। मामले के उजागर होने के बाद पुलिस की काफी थू-थू हो रही है। इस खबर को अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

खबर के मुताबिक बस्ती जिले के सोनहा थाना से महज चंद कदमों की दूरी पर फेरसम गांव में शिव कुमार का परिवार रहता है जो दिवाली के बाद लखनऊ चला गया था। 15 दिन बाद जब वे घर लौटे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। घर से सारे कीमती सामान चोर उठाकर ले जा चुके हैं। यही नहीं घर के किचन में जब परिवार गया तो ये देख हैरान रह गया कि चोरों ने चाय भी बनाकर पी है। गैस चूल्हे पर चाय के बर्तन रखे मिले। एक कप में चाय परोसा भी मिला।

परिवार ने पुलिस थाने पहुंच कर पूरी घटना बताया। घर से कई कीमती सामान और महंगे जेवरात गायब हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार 27 अक्टूबर को लखनऊ गया था और लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। पुलिस ने चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज करके छानबीन में जुट गई है। 

टॅग्स :Bastiuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'