लाइव न्यूज़ :

MP: गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए टीकमगढ़ में निकाली गई अनोखी बारात, कूलर के सामने ठंडी हवा में जमकर नाचते दिखाई दिए बाराती

By आजाद खान | Updated: April 22, 2022 11:50 IST

आपको बता दें कि टीकमगढ़ जिले में पिछले 1 सप्ताह से तापमान 42 डिग्री के आसपास चल रहा है जिससे वहां के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में बारात में भी दिक्कत न हो इसलिए यह जुगाड़ किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बारात में कूलर के सामने बाराती डांस कर रहे हैं। वीडियो में बारात में कूलर के सामने बाराती डांस कर रहे हैं।

भोपाल: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक अजीबो-गरीब मामला देखने को सामने आया है। यहां पर एक बारात में कूलर का इस्तेमाल हुआ है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह देखा जा रहा है कि बाराती एक कूलर के सामने नाच रहे हैं। गर्मी में बारातियों की हालत न खराब हो जाए इसलिए यह इन्तेजाम किया गया है। बारात में डीजे और बाजा गाजा के साथ लोगों ने कूलर को भी चलते देखा है, जिससे यह लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन गया है। 

क्या है पूरा मामला

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे आगे-आगे एक रिक्शे पर कूलर चल रहा है और पीछे-पीछे बाराती नाच रहे हैं। गर्मी को देखते हुए बारातियों के लिए इस कूलर को लगाया गया है ताकि उन्हें गर्मी न लगे। वीडियो में लड़कों के साथ कुछ महिलाएं भी है जो अपने चेहरे पर भारी मेकअप किए हुए हैं। ऐसे में इन्हें भी कोई दिक्कत न हो, इसके लिए भी कूलर को लाया गया है। शादी और बारात में हमेशा अकसर कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, लेकिन बारातियों को गर्मी न लगे इसके लिए यह देसी जुगाड़ ने सबको अपने तरफ खींचा है। 

शहर में गर्मी है चरम पर

आपको बता दें कि पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई दिनों से लगातार गर्मी पड़ने के बाद कुछ राज्य में कल बारिश हुई है जिससे मौसन सुहाना हुआ है। ऐसे में टीकमगढ़ में भी पारा चढ़ा हुआ है। टीकमगढ़ जिले में पिछले 1 सप्ताह से तापमान 42 डिग्री के आसपास चल रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में बारातियों को राहत देने के लिए इस देसी जुगाड़ का अंजाम किया गया है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल