लाइव न्यूज़ :

नए लुक में बदले-बदले नजर आए 'चाट वाले चाचा', लोगों ने कहा- बागपत को पानीपत बनाने वाले को कैसे भूलाया जा सकता है

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 12, 2021 13:12 IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें चाट वाले चाचा का नया लुक नजर आ रहा है । इस साल की शुरुआत में दो चाट वालों की लड़ाई में चाचा बहुत फेमस हो गए थे ।

Open in App
ठळक मुद्देबागपत के चाट वाले चाचा का नया लुक वायरल हुआ लोगों ने कहा - बागपत को पानीपत बनाने वाले को कोई कैसे भूल सकता हैइस साल की शुरुआत में दो चाट वालों की लड़ाई काफी चर्चा में रही थी

लखनऊ : सोशल मीडिया पर हमेशा कोई न कोई मजेदार वीडियो वायरल होता रहता है ।  ऐसा ही एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया हो रहा है,जिसमें बागपत के चाट वाले चाचा बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं । अगर आपको याद हो तो इस साल की शुरुआत में यूपी के बागपत में एक चार्ट स्टॉल पर जबरदस्त फाइट का वीडियो वायरल हुआ था । इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था । इनमें से एक थे भूरे बालों वाले चाचा,जिनके बालों का स्टाइल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था । इनके बालों का स्टाइल देख लोगों को आइंस्टाइन की याद आ गई थी।

 ट्विटर पर इस फोटो को @shefali_tomar नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा क्या आप इन को पहचानते हैं ,हिंट चाट ।  बस फिर क्या था लोगों की पुरानी यादें ताजा हुई कि सब देखते रह गए । फोटो देख कर एक यूजर ने कहा कि भला इन्हें कौन भूल सकता है, जिन्होंने चाट के मैदान को हल्दीघाटी का युद्ध बना दिया था । वही एक अन्य यूजर ने लिखा जो शख्स बागपत को पानीपत बना दे,उसे कैसे भुलाया जा सकता है । एक और अन्य यूजर ने लिखा कि इन्हें कौन नहीं जानता बढ़ौतिया चाट वाले जनवरी 2021 का सबसे पहला महाभारत लड़ा और विजयी हुए ।

सोशल मीडिया पर भी इस पोस्ट पर लोग खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं ।  दरअसल इस साल की शुरुआत में यह मामला दो चाट वालों का था । एक ग्राहक चाटवाले की तरफ बढ़ा तो दूसरे चाटवाले ने उसे अपनी ओर खींचा । ऐसे में दोनों दुकानदारों में ऐसी बहस हुई कि फिर लड़ाई शुरू हो गई । इसी लड़ाई के दौरान जिसके हाथ जो लगा उसने दूसरे को उसी से पीटा  । वहीं आसपास  मौजूद लोग घटना का वीडियो बनाते रहे ।  घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चाट वाले चाचा इंटरनेट पर छा गए । लोगों को इनका फाइटिंग स्टाइल भी काफी पसंद आया था। 

 

टॅग्स :वायरल वीडियोउत्तर प्रदेशबागपत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'