लाइव न्यूज़ :

Babulal Kharadi News: प्रधानमंत्री का सपना है कोई भी भूखा न सोए और बिना छत के न रहे, आप बच्चे खूब पैदा करो, 2 पत्नी और चार बेटे और 4 बेटियां वाले मंत्री खराड़ी ने कहा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2024 12:41 IST

Babulal Kharadi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए और कोई बिना छत के न रहे।

Open in App
ठळक मुद्देकोई भी भूखा न सोए और कोई बिना छत के न रहे। प्रधानमंत्री जी आपको मकान बनाकर देंगे तो तकलीफ किस बात की है।दो पत्नियां और आठ बच्चे हैं। उनके चार बेटे और इतनी ही बेटियां हैं।

Babulal Kharadi News: जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने अधिक बच्चे पैदा करने का समर्थन करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मकान बनवा कर देंगे इसलिए तकलीफ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए और कोई बिना छत के न रहे।

खराड़ी ने उदयपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री का सपना है कि कोई भी भूखा न सोए और कोई बिना छत के न रहे। आप बच्चे खूब पैदा करो। प्रधानमंत्री जी आपको मकान बनाकर देंगे तो तकलीफ किस बात की है।’’ खराड़ी की दो पत्नियां और आठ बच्चे हैं। उनके चार बेटे और इतनी ही बेटियां हैं।

पूरा परिवार उदयपुर की कोटड़ा तहसील से करीब तीन किलोमीटर दूर निचला थला गांव में रहता है। उदयपुर के नाई गांव में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शिविर के लिए बनाए गए मंच पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। खराड़ी ने जैसे ही यह बात कही तो सभा में मौजूद लोग हंसने लगे जबकि मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि एक दूसरे की तरफ दिखने लगे।

मंत्री ने लोगों से 2024 के लोकसभा चुनावों में फिर से प्रधानमंत्री मोदी को वोट देने की अपील की और कहा कि सरकार लोगों के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती की है और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अब उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को 450 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध करा रही है।

खराड़ी माध्यमिक पास हैं और 2023 के विधानसभा चुनाव में झाड़ोल विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक चुने गए हैं। इसके साथ ही 15वीं राजस्थान विधानसभा के दौरान उन्हें 2022 में सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया था। उन्हें हाल ही में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया। 

टॅग्स :राजस्थानBJPनरेंद्र मोदीभजनलाल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो