लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क नहीं उनके जैसी दिखने वाली आईडी से ऑस्ट्रेलियाई हिन्दी प्रोफेसर कर रहे हैं हिन्दी में ट्वीट जो हो रहे हैं वायरल

By आजाद खान | Updated: November 5, 2022 12:43 IST

आपको बता दें कि एलन मस्क जैसी दिखनी वाली आईडी से हिंदी में ट्वीट किए गए है। ऐसे में लोगों को लग रहा है यह ट्वीट एलन मस्क ने की है जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क जैसी दिखनी वाली आईडी के कुछ ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। इन ट्वीट में ट्विटर से जुड़े मुद्दों पर ट्वीट किए जा रहे है जिसे लोगों को लग रहा है कि एलन मस्क ने ट्वीट किया है। ऐसे में कई ट्विटर यूजर्स इसे रि-ट्वीट भी कर रहे है।

Viral News: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने के बाद ट्विटर में काफी बदलाव हो रहे है। इस बदलाव में से एक ट्विटर ब्लू टिक है। हाल ही में एलन मस्क ने यह एलान किया है कि ब्लू टिक के लिए यूजर्स को आठ डॉलर देने होंगे।ऐसे में ब्लू टिक को लेकर इस आठ डॉलर के बारे में काफी चर्चा हो रही है।

इस चर्चा के बीच ब्लू टिक के शुल्क और कर्मचारियों की छंटनी पर ऑस्ट्रेलियाई हिंदी प्रोफेसर इयान वुलफोर्ड के भी ट्वीट खूब वायरल हो रहे है जो हिंदी में किए गए है। इयान वुलफोर्ड ने कुछ ऐसे ट्वीट किए है जिसे लोग एलन मस्क का ट्वीट समझकर उसे रि-ट्वीट भी कर रहे है। 

ब्लू टिक और अन्य मुद्दों पर इयान वुलफोर्ड ने क्या कहा

दरअसल, ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क के जैसे दिखने वाले एक आईडी से कई ट्वीट किए गए है। इन ट्वीट में ट्विटर पर ब्लू टिक के शुल्क और कर्मचारियों की छंटनी के बारे में ट्वीट किए गए है। ये ट्वीट इंग्लैंड में पैदा हुए ऑस्ट्रेलियाई हिंदी प्रोफेसर इयान वुलफोर्ड ने की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, “ट्विटर तेरे टुकड़े होंगे गैंग को भी $8 देने पड़ेंगे।”

आपको बता दें कि इयान वुलफोर्ड ऑस्ट्रेलिया के एक कॉलेज में हिंदी के प्रोफेसर है। वे @iawoolford हैंडिल से ट्वीट किया करते है। इयान के हर ट्वीट हिंदी में होते है। वे भारत से जुड़े मुद्दों पर ट्वीट करते है। 

इन ट्वीट की क्या है सच्चाई

ऑस्ट्रेलियाई हिंदी प्रोफेसर इयान वुलफोर्ड ने अपने प्रोफाइल में कुछ ऐसे बदलाव किए है जिससे वह एलन मस्क की आईडी लग रही है। इयान वुलफोर्ड ने केवल अपने ट्विटर हैंडल को छोड़कर बाकी सब कुछ को बदल दिया है। उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो वहीं लगाई है जो अभी एलन मस्क के पर्सनल आईडी में फोटो लगी हुई है।

यही नहीं इवान ने अपना बायो और कवर फोटो को भी बदल दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल में कुछ ऐसे बदलाव किए है जिससे इवान की आईडी बिल्कुल एलन मस्क की आईडी जैसी लग रही है। ऐसे में अगर कोई सही से न ध्यान दे तो उन्हें यही लगेगा कि यह एलन मस्क का ही हैंडल है। 

इस धोखा में आकर कई लोग इसे एलन मस्क का हैंडल मान ले रहे है और गलती से इनके ट्वीट को रि-ट्वीट भी कर दे रहे है। 

टॅग्स :अजब गजबट्विटरएलन मस्कऑस्ट्रेलियाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी