लाइव न्यूज़ :

आग बुझाते हुए शहीद पिता के मासूम बेटे ने लिया बहादुरी मेडल, इंटरनेट पर वायरल हुई दिल को छू जाने वाली तस्वीर

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 3, 2020 13:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के जंगलों में लगी आग विकराल रूप लेते जा रही है। अब-तक इसमें 20 लोगों की जान जा चुकी है। हजारों घर जल चुके हैं। मासूम बच्चे के पिता इसी आग को बुझाने में शहीद हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे19 महीने के बच्चे की तस्वीर को हजारों ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। 2 जनवरी 2020 को  सिडनी में हुए शहीदों के सम्मान समारोह और अंतिम संस्कार में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन भी शामिल हुए थे।

ऑस्ट्रेलिया के 19 महीने के मासूम हार्वे कीटन ने वर्दी पहन कर अपने पिता के शहीद होने के बाद उनका बहादुरी मेडल लिया है। हार्वे कीटन की तस्वीर वायरल हो गई है। इस तस्वीर ने सबको भावुक कर दिया है। हार्वे कीटन के 32 वर्षीय पिता जेफ्री कीटन की मौत 19 दिसंबर 2019 को हुई थी। वह अपने साथियों के साथ ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के जंगलों में लगी आग को बुझा रहे थे। 

असल में आग बुझाते वक्त जेफ्री कीटन के ट्रक पर एक पेड़ गिर गया। जिससे ट्रक में आग लगी गई और वह पलट भी गया। जिससे जेफ्री कीटन की मौत हुई। जेफ्री कीटन के अंतिम संस्कार पर उनके मरणोपरांत उन्हें ऑस्ट्रेलिया का बहादुरी मेडल दिया गया, जो उनके 19 महीने के बेटे ने लिया। 

इस तस्वीर को NSW RFS (मीडिया संस्थान) के ट्विटर पेज से शेयर किया गया है। तस्वीर पर मासूम 'रूरल फायर सर्विस' की वर्दी में है। मासूम की वर्दी पर न्यू साउथ वेल्स के फायर कमिश्नर शेन फिट्जिमिम्सन ने बहादुरी मेडल लगाया है।

2 जनवरी 2020 को  सिडनी में हुए शहीदों के सम्मान समारोह और अंतिम संस्कार में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन भी शामिल हुए थे।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के जंगलों में लगी आग विकराल रूप लेते जा रही है। अब-तक इसमें 20 लोगों की जान जा चुकी है। हजारों घर जल चुके हैं। मासूम बच्चे के पिता इसी आग को बुझाने में शहीद हुए हैं। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो