लाइव न्यूज़ :

वायरल वीडियो: किन्नर ने महिला पत्रकार के संग किया आपत्तिजनक बरताव, पीड़ित ने लिखा- ऐसा दिन किसी को न देखना पड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 15, 2021 19:58 IST

गिरफ्तार आरोपी की पहचान असद अली उर्फ ​​रेखा के रूप में हुई है। आरोपी को गोलपाड़ा जेल भेज दिया गया है। पुलिस दो और ट्रांसजेंडरों की तलाश कर रही है, जो कथित तौर पर फरार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतृष्णा दास ने कहा कि वह मेरे पास भी आया।असमियों में गाली-गलौज करते हुए उस व्यक्ति ने दास पर कथित तौर पर चिल्लाया। दास ने पुलिस से शिकायत दर्ज करने का अनुरोध किया।

गुवाहाटीः असम के गोलपाड़ा में पुलिस ने महिला पत्रकार तृष्णा दास के साथ अभद्रता करने वाले ट्रांसजेंडर को गिरफ्तार किया है। गुवाहाटी की पत्रकार तृष्णा दास को निजी बस में गोलपाड़ा की यात्रा करते समय कथित रूप से परेशान किया था।

तृष्णा दास ने कहा कि उनकी बस दोपहर करीब 12:20 बजे धूपधोरा पहुंची। किन्नर बस में सवार हुआ। बस में सवार लोगों से पैसे मांगने लगा। कथित तौर पर आशीर्वाद के बदले में एक यात्री के बटुए से सौ रुपये भी छीन लिए, जबकि आदमी ने उससे दस रुपये का नोट लेने के लिए कहा था। तृष्णा दास गुवाहाटी से गोलपारा की बस में यात्रा कर रही थीं।

तृष्णा दास ने कहा कि वह मेरे पास भी आया। पैसे देने से इनकार करने पर गलत तरीके से छुआ और बदसलूकी की और गाली-गलौज किया। मास्क नहीं पहना हुआ था। बार-बार मुझसे पैसा मांग रहा था और गलत तरीके से छू रहा था। मैंने उसे दूर रहने का कहा तो मुझे अचानक उस व्यक्ति ने मुझे सार्वजनिक रूप से गाली देना शुरू कर दिया।

असमियों में गाली-गलौज करते हुए उस व्यक्ति ने दास पर कथित तौर पर चिल्लाया। मुझ पर थूक दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान असद अली उर्फ ​​रेखा के रूप में हुई है।  इस बीच आरोपी को गोलपाड़ा जेल भेज दिया गया है। पुलिस दो और ट्रांसजेंडरों की तलाश कर रही है, जो कथित तौर पर फरार हैं। नजदीकी पुलिस थाने पहुंचने पर जब उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो उसे बताया गया कि इस तरह की घटनाएं इलाके में अक्सर होती रहती हैं और लोग इस तरह की हरकत करने के बाद भाग जाते हैं। 

जब वह पुलिस वैन से उतरे, तो उन्होंने दास को पहचान लिया और अपने व्यवहार के लिए माफी माँगने लगे और एक उनके पैरों पर गिर भी गया। लेकिन दास ने पुलिस से शिकायत दर्ज करने का अनुरोध किया। किन्नर आक्रामक हो गया और थाने के बाहर कपड़े उतार दिए। शिकायत वापस लेने के लिए डराने भी लगे।

टॅग्स :असमक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल