लाइव न्यूज़ :

असम पुलिस ने ड्रग पेडलरों से कहा- जेल चलिए, थक गए होंगे तस्करी करते-करते, लोगों ने कहा- आ गया जल लीजिए का नया वर्जन

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 4, 2021 16:31 IST

असम पुलिस ने 'जल लीजिए' मीम को अपने अंदाज में एक नए वर्जन में सोशल मीडिया पर पेश किया। असम पुलिस ने ट्वीट कर ड्रग तस्करों से कहा- जेल चलिए थक गए होंगे , ड्रग तस्करी करते-करते। सोशल मीडिया पर लोगों को यह मीम खूब पसंद आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम पुलिस ने जल लीजिए मीम की जगह अपना नया वर्जन जेल चलिए सोशल मीडिया पर शेयर किया असम पुलिस ने कहा- -' जेल चलिए थक गए होंगे. ड्रग तस्करी करते-करते'असम पुलिस के इस मीम्स की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है

गुवाहाटी: हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर "जल लीजिए" मीम  छाया हुआ है । शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म 'विवाह'  के इस डायलॉग के सोशल मीडिया पर ढेरों मीम्स बने हैं । बड़े-बड़े सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग तक इस पर अपने-अपने अंदाज में मीम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं । ऐसे में अब असम पुलिस ने भी ड्रग पेडलर को अपने अंदाज में जल लीजिए मीम का नया वर्जन 'जेल चलिए ' मीम  सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

असम पुलिस ने ड्रग तस्करों के लिए ट्विटर पर 'विवाह' फिल्म से प्रेरित मीम शेयर किया । असम पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह लिंक शेयर किया, जिस पर लिखा तस्करों को पकड़ने के बाद हमारी टीम उनसे कहती है-' जेल चलिए थक गए होंगे. ड्रग तस्करी करते-करते  ।' इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा "अगर हमारे आस पड़ोस के ड्रग तस्कर गायब हो गए हैं तो यह हमारी वजह से है इस असुविधा के लिए हमें कोई खेद नहीं है। "

दरअसल असम पुलिस ने मादक पदार्थों को जब्त करने के लिए अभियान शुरू किया है और पिछले कुछ समय में कई लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है । कई लोगों ने ड्रग तस्करों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा की है । इसके साथ ही लोग असम पुलिस के इस मजाकिया अंदाज की भी काफी तारीफ कर रहे हैं । लोगों को असम पुलिस का जेल चलिए मीम खूब पसंद आ रहा है । 

टॅग्स :वायरल वीडियोअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी