लाइव न्यूज़ :

रघुबर दास को तानाशाह और मोदी की कठपुतली बताकर ट्रोल हुए आशुतोष, यूजर ने कहा- ऐसे शब्द आप जैसे पत्रकार को शोभा नहीं देते

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 24, 2019 14:12 IST

विशाल रंजन नाम के यूजर ने लिखा, ''रघुबर अंकल हार गए, कांग्रेस प्लस जीत गया यह अलग बात है लेकिन रघुबर अंकल ने झारखंड का बहुत सारा बड़ा मुद्दा हल कर दिया.. वो अच्छे सीएम थे..।''

Open in App
ठळक मुद्देदेश के तमाम राजनीतिक घटनाक्रमों पर आशुतोष पैनी नजर रखते हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं।रघुबर दास को जनता के लिए तानाशाह और मोदी की कठपुतली बताकर आशुतोष ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर तमाम प्रतिक्रियाओं के बीच पत्रकार और पूर्व आम आदमी पार्टी (आप) नेता आशुतोष ट्वीट कर ट्रोल हो रहे हैं। आशुतोष ने एक खबर का लिंक साझा करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री रहे रघुबर दास को तानाशाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संज्ञा देते हुए सवाल किया है।  

आशुतोष ने ट्वीट में लिखा, ''झारखंड: जनता के लिये तानाशाह और मोदी की कठपुतली थे रघुबर दास? कैसे?''

आशुतोष के इस ट्वीट पर टिंकू शर्मा नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ''कठपुतली जैसे शब्द आप जैसे पत्रकार को शोभा नहीं देते।''

पीतांबर दत्त शर्मा नाम के यूजर ने लिखा, ''अपने बारे में भी कुछ बताइए न प्रभु!''

विशाल रंजन नाम के यूजर ने लिखा, ''रघुबर अंकल हार गए, कांग्रेस प्लस जीत गया यह अलग बात है लेकिन रघुबर अंकल ने झारखंड का बहुत सारा बड़ा मुद्दा हल कर दिया.. वो अच्छे सीएम थे..।''

एक यूजर ने आशुतोष को चाटुकारिता न करने तक की सलाह दे डाली।

बता दें कि सोमवार (23 दिसंबर) को झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व में बने झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 47 सीटें जीत कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। चुनाव में बीजेपी को 25 सीटें हासिल हुईं। वहीं, कांग्रेस को 16 और राजद को एक सीट मिली।

चुनाव में सीएम रहे रघुबर दास जमशेदपुर पूर्व सीट से अपनी कैबिनेट के साथी रहे सरयू राय से हार गए। सरयू राय ने टिकट ने मिलने पर बागी रुख अख्तियार कर लिया था और रघुबर दास के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में ताल ठोक दी थी। 

खबर है कि झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने 27 दिसंबर को यहां कि मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

टॅग्स :वायरल कंटेंटझारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंड मुक्ति मोर्चाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीरघुवर दास
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'