लाइव न्यूज़ :

अशोक नगरः सरकारी अस्पताल में तांत्रिक ने भर्ती महिला मरीज को झाड़-फूंक से कर रहा था इलाज, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2022 18:46 IST

सिविल सर्जन डॉ. डी के भार्गव ने रविवार को बताया कि 65 वर्षीय कछिया बाई अहिरवार पर इस तरह की क्रिया की जानकारी लगते ही स्टाफ मौके पर पहुंचा और उसके परिजनों को तांत्रिक क्रिया करने से मना किया।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजन इस पर विवाद करने पर उतारू हो गए।महिला को कथित झाड़-फूंक से कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। झाड़-फूंक कराने तांत्रिक को लेकर आए थे।

अशोक नगरः मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के एक सरकारी अस्पताल में तांत्रिक द्वारा वहां भर्ती एक महिला मरीज पर कथित झाड-फूंक किए जाने का वीडियो सामने आया है।

 

यह घटना शुक्रवार रात अशोकनगर जिला अस्पताल में हुई, जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उस समय वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों को नोटिस दिए जाएंगे। घटना की पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ. डी के भार्गव ने रविवार को बताया कि 65 वर्षीय कछिया बाई अहिरवार पर इस तरह की क्रिया की जानकारी लगते ही स्टाफ मौके पर पहुंचा और उसके परिजनों को तांत्रिक क्रिया करने से मना किया। लेकिन परिजन इस पर विवाद करने पर उतारू हो गए।

उन्होंने कहा कि इस महिला को कथित झाड़-फूंक से कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भार्गव ने बताया कि इस महिला के परिजनों ने बताया कि उसको कथित बाहरी हवा लगने का अंदेशा है, इसके चलते झाड़-फूंक कराने तांत्रिक को लेकर आए थे। इसी बीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) नीरज छारी ने कहा कि उन्हें वायरल हुए इस वीडियो की जानकारी है।

उन्होंने कहा कि उस समय ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों को घटना के संबंध में नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इस तरह का तंत्र-मंत्र नहीं किया जाना चाहिए था। कथित वीडियो में तांत्रिक अपनी हथेली में पानी लेकर कुछ मंत्रोच्चार कर महिला के चेहरे पर फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी