लाइव न्यूज़ :

किसान ने धान से खेत में बना डाली भगवान विष्णु की छवि, आषाढ़ी एकादशी के दिन दिखा भक्ति का अनूठा रूप; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: July 17, 2024 10:38 IST

Ashadhi Ekadashi 2024 Viral Video:आषाढ़ी एकादशी एक शुभ त्योहार है जो हर साल मनाया जाता है। इस वर्ष, हम बुधवार, 17 जुलाई, 2024 को आषाढ़ी एकादशी 2024 मना रहे हैं।

Open in App

Ashadhi Ekadashi 2024 Viral Video: भारत में हर पर्व-त्योहार का बेहद खास महत्व है। सर्वधर्म वाले देश में लोग हर त्योहार को हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाते हैं। आज, 17 जुलाई को हिंदू धर्म को मनाने वाले लोग आषाढ़ी एकादशी का पर्व मना रहे हैं। जिसके उपलक्ष्य में लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं। इस शुभ त्योहार के मौके पर देश से जहां भक्ति की अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही है वहीं, पुणे से एक आनोखा वीडियो सामने आया है जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। भगवान विष्णु के प्रति गहरी अस्था जताते हुए पुणे के किसान ने अपने खेत में ही भगवान विट्ठल की बड़ी प्रतिमा बना डाली। 

करीब 120 फुट की छवि किसान ने महज धान की फसल से बनाई। खेत में बनाई गई छवि का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि छवि इतनी विशाल है कि उसे ड्रोन से कैप्चर किया गया है। वीडियो में पूरे खेत में मिट्टी है और सिर्फ धान से हरी हरी रंग की भगवान विष्णु की प्रतिमा बनी है। इस छवि को देखने के लिए लोग भी जमा हो रहे हैं जो भगवान की खेत में ही पूजा-अर्चना कर रहे हैं। गौरतलब है कि किसान जो एक इंजीनियर भी है, ने भगवान विट्ठल की 120 फुट लंबी एक आश्चर्यजनक छवि बनाई है। यह कोई साधारण छवि नहीं है। भगवान विट्ठल की छवि पुणे के मुलशी गाँव में एक धान के खेत में बनाई गई है। 

बता दें कि इस वर्ष, हम आषाढ़ी एकादशी 2024 बुधवार, 17 जुलाई 2024 को मना रहे हैं। इस दिन, भगवान विष्णु के भक्त उपवास करते हैं और परमात्मा से आशीर्वाद पाने के लिए प्रार्थना करते हैं। यह दिन विशेष रूप से वैष्णवों के लिए महत्वपूर्ण है, जो भगवान विष्णु के अनुयायी हैं। 

टॅग्स :आषाढ़ी एकादशीवायरल वीडियोPuneभगवान विष्णुFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो