लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने कही ऐसी बात जिसे सुनने के बाद विरोधी भी कर रहे हैं उनकी जमकर तारीफ, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: March 4, 2021 10:47 IST

असदुद्दीन ओवैसी कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने अहमदाबाद की आयशा आत्महत्या मामले में दहेज को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद में साबरमति नदी में कूद कर जान देने वाली आयशा के मामले पर असदुद्दीन ओवैसी का बयानओवैसी ने गुजरात में एक सभा के दौरान आयशा पर हुए जुल्म का जिक्र कियाओवैसी का बयान अब वायरल है, सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना करने वाले भी इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। तमाम मुद्दों पर वे अपनी राय बेबाकी से रखते हैं और इसलिए कई बार विवादों में घिर जाते हैं और आलोचना भी होती है।

हालांकि, अब उनका एक बयान सामने आया है जिसकी प्रशंसा हो रही है। खास बात ये है कि ओवैसी से असहमति रखने वाले लोग भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। ओवैसी का ये बयान दरअसल हाल में अहमदाबाद में साबरमति नदी में कूद कर जान देने वाली आयशा के मामले पर आया है।

आयाशा का आत्महत्या से पहले बनाया गया वीडिया हाल में खूब चर्चा में रहा। आयशा ने कथित तौर पर अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे दी। इस दौरान उसके माता-पिता फोन पर उसे कोई भी गलत कदम नहीं उठाने के लिए मनाते रहे लेकिन आयशा इतनी परेशान थी कि उसने मौत का रास्ता चुना।

इस पूरे मुद्दे पर ओवैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उनके बयान की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। ये वीडियो दरअसल गुजरात में एक सभा के दौरान का है जिहां भाषण देते हुए उन्होंने आयशा का जिक्र किया। ओवैसी ने कहा, 'मैं सभी से अपील कर रहा हूं। आप चाहें किसी भी मजहब के हैं, दहेज के लालच को खत्म करो। अगर तुम मर्द हो तो बीवी पर जुल्म करना मर्दानगी नहीं है।' देखें पूरा वीडियो...

ओवैसी के बयान की सोशल मीडिया में हो रही है तारीफ

असदुददीन ओवैसी का ये बयान जब से सोशल मीडिया पर छाया है, हर कोई इस बात की तारीफ कर रहा है। वरिष्ठ पत्रकार स्मिता प्रकाश ने ट्वीट किया, 'ऐसा कहने के लिए शुक्रिया असदुद्दीन ओवैसी।'

वहीं, आशुतोष पाण्डेय नाम के एक यूजर ने लिखा, 'मैं आपकी 999 बातों से असहमत रह सकता हूं लेकिन आप ये जो बात कह रहे हैं वो दिल को छूती हैं और हर हाल में सच है। ओवैसी कृपया आप ऐसी ही बातें कीजिए और सांप्रदायिक विषयों पर कम बात करें।' 

अहमदाबाद का आयशा आत्महत्या मामला क्या है?

गुजरात के अहमदाबाद में 23 साल की आयशा ने 25 फरवरी को साबरमती नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले आएश ने एक विडियो भी बनाया और अपने पैरेंट्स को भी फोन किया। माता-पिता ने उसे काफी समझाया लेकिन आयशा नहीं मानी।

इस पूरे मामले में दहेज उत्पीड़न की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आयशा के पति आरिफ खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, आयशा के वकील जफर पठान ने मीडिया से बताया क‍ि आरिफ अपनी पत्नी के सामने ही गर्लफ्रेंड से वीड‍ियो कॉल पर बात करता था। उन्होंने बताया आयशा के पति आरिफ का राजस्थान की एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। 

इस लड़की पर वो खूब पैसे भी लुटा ता था। इसी वजह से वह आयशा के पिता से रुपयों की मांग करता था। आयशा की शादी राजस्थान के जालौर के रहने वाले आरिफ से साल 2018 में हुई थी।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीगुजरातएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल