लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी व BJP को वोट देने वाले मुस्लिमों को ओवैसी ने बताया, 'छक्का', वीडियो देख लोगों ने कहा- 'मंदबुद्धि के सांसद हैं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 11, 2019 14:09 IST

असदुद्दीन ओवैसी के वीडियो को बीजेपी के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने शेयर किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने असदुद्दीन ओवैसी की जमकर आलोचना की है।

Open in App
ठळक मुद्देएक यूजर ने कहा, असदुद्दीन ओवैसी ने धर्म की राजनीति करने पर पीएडी कर ली है। असदुद्दीन ओवैसी ने ये भाषण चुनावी कार्यक्रम में दिया है।

एआईएमआईएम के प्रमुख और  हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। असदुद्दीन ओवैसी इस वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि जिन छह प्रतिशत मुस्लिमों ने पीएम मोदी के लिए बीजेपी को वोट दिया है, उनको क्रिकेट मैच के 'छक्के' कहते हैं। इस वीडियो को बीजेपी के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने भी शेयर किया है। ओवैसी एक चुनावी सभा में 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देने वाले हिंदुओं और मुसलमानों की संख्या से जुड़े डाटा पर बात कह रहे थे। 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''2014 और 2019 के बाद देशभर में एक सर्वे किया गया था कि देश की सभी 540 लोकसभा सीटों पर किस-किस धर्म, जाति और संप्रदाय के लोगों ने बीजेपी को वोट दिया। इस सर्वे में सामने आया कि 2014 में 37 फीसदी हिंदू ने मोदी को वोट किया और 2019 में 44 फीसदी ने। अब आप अंदाजा लगाइये, किस के वोट बढ़ रहे हैं। 2014 में 6 फीसदी मुसलमानों ने मोदी को वोट किया और 2019 में भी 6 फीसदी लोगों ने ही मोदी को वोट किया। इस सर्वे के आने के बाद मेरे पास एक पत्रकाप का फोन आया और उसने जब मेरे से पूछा कि आपके धर्म के लोग भी मोदी को वोट देते हैं, तो मैंने कहा, 6 का नंबर है उसे क्रिकेट की भाषा में छक्का कहते हैं। 6 जो होता है वो छक्का होता है।''

देखें पूरा वीडियो 

वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने असदुद्दीन ओवैसी की जमकर आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा, राजनीति के नाम पर दो धर्म के लोगो को लड़वाने में ओवैसी ने PHD कर ली है।

वहीं एक यूजर ने लिखा, हिंदू को किसी भी मुस्लिम को वोट नहीं देना चाहिए। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?