लाइव न्यूज़ :

अनुराग ठाकुर के 'गोली मारो' वाले बयान पर ओवैसी का ट्वीट, 'हिटलर के वित्त मंत्री की तरह बर्ताव, 'ठाकुर' बोलेंगे 'कितने आदमी थे'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 28, 2020 11:05 IST

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने चुनाव रैली में भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा लोगों को -- ‘देश के गद्दारों को गोली मारो’-- भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाये जाने की घटना के सिलसिले में रिपोर्ट मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने इसकी तीखी आलोचना करते हुए चुनाव आयोग से ठाकुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।दिल्ली सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने घटना का संज्ञान लिया है और जिला चुनाव अधिकारी से एक रिपोर्ट मांगी है।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार दिल्ली की एक चुनावी रैली में आए लोगों को ‘गद्दारों को मारने वाला’ भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया। जिसपर पर विवाद हो गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को अपने बयान को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अनुराग ठाकुर के नारेबाजी वाली वीडियो वायरल होने के बाद सांसद और AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि अनुराग ठाकुर हिटलर की तरह बर्ताव कर रहे हैं। फिल्म शोले का फेमस डॉयलग लिखते हुए ओवैसी ने कहा, अगली बार 'ठाकुर' बोलेंगे 'कितने आदमी थे'। 

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया, ''ठाकुर का आजकल काम अर्थव्यवस्था को ठीक करना है, क्योंकि इन दिनों हर रोज अर्थव्यवस्था में गिरावट आ रही है। लेकिन यहां वो हिटलर के वित्त मंत्री वाल्थर फंक की तरह बर्ताव कर रहे हैं , जिसे बाद में जंग करवाने के आरोप में सजा दी गई थी। हो सकता है आगे ठाकुर यह भी कहें कि 'कितने आदमी थे' और साहब खुश हो जाएं।'' 

जानें दिल्ली रैली में अनुराग ठाकुर ने पूरा बयान क्या दिया था?

रैली में, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा “ देश के गद्दारों को”, जिसपर भीड़ ने कहा, “ गोली मारो स***को।” रिठाला से भाजपा के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा।

भाजपा पर हमला करते हुए दिल्ली कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आज़ाद ने कहा कि भगवा दल के नेता ‘असल गद्दार’ हैं जो शांति और मेल-जोल बिगाड़ने के लिए काम कर रहे हैं। यह विवादित नारा कपिल मिश्रा जैसे भाजपा के कनिष्ठ नेता लगाते रहे हैं लेकिन पहली बार है कि केंद्रीय मंत्री स्तर के पार्टी नेता ने इसमें हिस्सा लिया है। ठाकुर ने भीड़ से इतनी तेज आवाज में नारा लगाने को कहा कि इसकी आवाज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुन सकें। भाजपा के रिठाला उम्मीदवार को गिरिराज सिंह का करीबी माना जाता है। 

दिल्ली के सीईओ कार्यालय ने अनुराग ठाकुर से मांगी रिपोर्ट

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने चुनाव रैली में भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा लोगों को -- ‘देश के गद्दारों को गोली मारो’-- भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाये जाने की घटना के सिलसिले में रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने घटना का संज्ञान लिया है और जिला चुनाव अधिकारी से एक रिपोर्ट मांगी है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो