केजरीवाल-जेटली ने साथ किया डिनर, फोटो हुई वायरल, लोगों ने किए मजेदार कमेंट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 19, 2018 13:04 IST2018-01-19T12:44:56+5:302018-01-19T13:04:44+5:30
अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए जाने वाले इस डिनर में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पहुंचे।

केजरीवाल-जेटली ने साथ किया डिनर, फोटो हुई वायरल, लोगों ने किए मजेदार कमेंट
राजनीति में कभी भी कोई भी नजारा देखने को मिल सकता है, इसका एक रूप गुरुवार (18 जनवरी) को दिल्ली की डिनर पार्टी में देखने को मिला है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक साथ डिनर किया है। केजरीवाल द्वारा दिए जाने वाले इस डिनर में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पहुंचे। यहां दोनों पास में बैठे, उनके बीच बातचीत हुई और दोनों के चेहरों पर मुस्कराहट भी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर दोनों की डिन की तस्वीर वायर हो गयी है जिस पर यूजर्स चुटकी ले रहे हैं। अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा कर रखा है।
ये डिनर पार्टी जीएसटी काउंसिल की तरफ से आयोजित थी। खबरों की मानें तो केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली घर जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन मनीष सिसोदिया ने उनसे भी डिनर में चलने का अनुरोध किया। सिसोदिया के अनुरोध पर वित्त मंत्री केजरीवाल के डिनर में पहुंचे। जेटली से अरविंद केजरीवाल काफी गर्मजोशी से मिले। जेटली के अलावा इस डिनर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हुए थे। इस डिनर पार्टी की फोटो सामने आते ही ये सोशल मीडिया में वायरल होने लगीं।
इस डिनर पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने इस डिनर पर तंज कसते हुए हुए ट्वीट किया है। माकन ने कहा है कि बदले-बदले से सरकार नजर आते हैं।
‘बदले बदले से मेरी सरकार नज़र आते हैं’
— Ajay Maken (@ajaymaken) 18 January 2018
वाह केजरीवाल जी वाह!
क्या पुरानी दिखावटी कुश्ती का ड्रामा ख़त्म?
तभी गडकरी जी ने गोवा चुनाव से पूर्व-केजरीवाल पार्टी को भाजपा की मदद करने वाला बताया था।
‘Gadkari: “AAP will ensure BJP win”...’https://t.co/jrCibI7pPVpic.twitter.com/paUCfrHnbc
दोनों के बीच चल रहा है कानूनी विवाद
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और वित्तमंत्री अरुण जेटली के बीच कानूनी विवाद चल रहा है। जहां नितिन गडकरी ने उनपर मानहानि का मुकदमा किया था वहीं अरुण जेटली पर डीडीसीए में घोटाले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने केस फाइल किया हुआ है।
Bhai officially to milna padega hi..Nahi to band baj jaayega..Kaam kaise hoga nahi to...
— Honest Politics (@CorruptionHunte) 18 January 2018
एक दिन में अरविंद केजरीवाल अपने सबसे दो "करीबी दोस्तों" से मिले। नितिन गडकरी से साथ यमुना की सफाई को लेकर रोडमैप पर चर्चा, बाद में वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ जीएसटी काउंसिल की डिनर पार्टी में मुलाकात। बदले बदले से सरकार नज़र आते हैं pic.twitter.com/vgdVWe21vM
— ASHUTOSH MISHRA (@ashu3page) 18 January 2018
एक दिन में अरविंद केजरीवाल अपने सबसे दो "करीबी दोस्तों" से मिले। नितिन गडकरी से साथ यमुना की सफाई को लेकर रोडमैप पर चर्चा, बाद में वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ जीएसटी काउंसिल की डिनर पार्टी में मुलाकात। बदले बदले से सरकार नज़र आते हैं pic.twitter.com/vgdVWe21vM
— ASHUTOSH MISHRA (@ashu3page) 18 January 2018
