लाइव न्यूज़ :

कंडोम ब्रांड ने ली अर्णब गोस्वामी की चुटकी, सनी देओल की जगह सनी लियोनी का नाम लेकर बने जग हंसाई के पात्र

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 24, 2019 16:47 IST

हुआ यूं कि लोकसभा चुनाव नतीजों की एंकरिंग के दौरान अर्णब गोस्वामी गुरदारपुर से जीते सन्नी देओल के बारे में बात कर रहे थे। वह कहना चाहते थे कि गुरदासपुर से सन्नी देओल अपने प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं। इस दौरान वह सन्नी देओल की जगह सन्नी लियोनी का नाम ले बैठे।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव नतीजों की रिपोर्टिंग करते हुए अर्णब गोस्वामी ने सनी देओल की जगह सनी लियोनी का नाम लिया।अर्णब गोस्वामी की गलती पर पहले सनी लियोनी और फिर मशहूर कंडोम ब्रांड ने चुटकी ली।

लोकसभा चुनाव के नतीजों की रिपोर्टिंग इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के महाभारत युद्ध से कम नहीं रही। हर न्यूज चैनल अपने आपको सबसे तेज और सबसे सटीक बताता रहा लेकिन इसी तेजी में रिपब्लिक भारत के संपादक अर्णब गोस्वामी एंकरिंग के दौरान कुछ ऐसी गलती कर गए कि जग हंसाई के पात्र बन गए। मजे की बात तो यह है कि कंडोम बनाने वाले एक मशहूर ब्रांड ने भी अर्णब गोस्वामी पर चुटकी ले ली।

दरअसल हुआ यूं कि लोकसभा चुनाव नतीजों की एंकरिंग के दौरान अर्णब गोस्वामी गुरदारपुर से जीते सन्नी देओल के बारे में बात कर रहे थे। वह कहना चाहते थे कि गुरदासपुर से सन्नी देओल अपने प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं। इस दौरान वह सन्नी देओल की जगह सन्नी लियोनी का नाम ले बैठे। 

यह बात दर्शकों से नोटिस हुए बिना नहीं रह सकी। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर अर्णब ट्रोल होने लगे। 

खुद सनी लियोनी ने भी ट्वीट कर चुटकी ली। सनी लियोनी ने ट्वीट में  लिखा, ''कितने वोटों से आगे चल रही हूं?'' सनी लियोनी कंडोम ब्रांड मैनफोर्स की ब्रांड अंबेसडर हैं। 

हैरत की बात है कि मैनफोर्स ने अपने आधिकारिक हैंडल से सनी लियोनी के जरिये अर्णब गोस्वामी पर चुटकी ली। 

मैनफोर्स ने बाकायदा एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें एक कोने में कंडोम का पैकेट छापकर अर्णब का नाम भी लिखा। तस्वीर में लिखा, ''प्रिय अर्णब, हम समझते हैं कि वह (सनी लियोनी) हमेशा हमारे दिमाग में भी रहती है।'' हैशटैग में लिखा, ''द नेशन नोज।'' 

इसी तस्वीर को सनी लियोनी के ट्वीट में कमेंट करते हुए मैनफोर्स ने लिखा, ''सनी लियोनी, उम्मीद करते हैं कि आप जो हमारे दिमागों खेलती हैं उससे थकी नहींं हैं।'' 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरनब गोस्वामीसनी देओलसनी लियोनकंडोमगुरदासपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमीसोशल मीडियाट्विटरवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO