लाइव न्यूज़ :

सांसद ने सरेआम चूमा पुलिसवाले का जूता, ऐसे जताया विपक्षी नेता के विवादित बयान पर विरोध, देखें VIRAL VIDEO

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 21, 2019 11:22 IST

दिवाकर रेड्डी ने बुधवार को कहा था कि आंध्र प्रदेश में जब टीडीपी की सरकार लौटेगी तो वह पुलिवालों से अपना जूटा चटवाएंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देवाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद गोरांतला माधव ने मीडिया के कैमरों के सामने पुलिसवाले का जूता चूमा।कहा जा रहा है कि उन्होंने ऐसा काम पूर्व विरोधी सांसद और तेलुगू देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता जेसी दिवाकर रेड्डी के पुलिसवालों को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में किया। 

आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस के एक सांसद ने पूर्व विपक्षी सांसद के बयान के विरोध में सरेआम एक पुलिसवाले का जूता चूमा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद गोरांतला माधव ने मीडिया के कैमरों के सामने पुलिसवाले का जूता चूमा। महज सात सेकेंड का यह वीडियो अजीब लग सकता है लेकिन कहा जा रहा है कि उन्होंने ऐसा काम पूर्व विरोधी सांसद और तेलुगू देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता जेसी दिवाकर रेड्डी के पुलिसवालों को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में किया। 

दिवाकर रेड्डी ने बुधवार को कहा था कि आंध्र प्रदेश में जब टीडीपी की सरकार लौटेगी तो वह पुलिवालों से अपना जूटा चटवाएंगे। 

बता दें कि दिवाकर रेड्डी ने बुधवार को अपने बयान में पुलिसवालों को जगन मोहन रेड्डी सरकार के हाथ कठपुतली करार दिया था। दिवाकर रेड्डी ने कहा था, ''पुलिस अधीक्षक अच्छे आदमी हैं लेकिन वह दबाव में काम कर रहे हैं। कुछ पुलिस अधिकारी वाईएसआरसी के इशारे पर काम कर रहे हैं और टीडीपी कार्यकर्ताओं और यहां तक कि सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों को परेशान कर रहे हैं। ये पुलिस अधिकारी, जिनके पास अभी भी 10 वर्ष से अधिक की सेवा है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। टीडीपी के सत्ता में वापस आने के बाद मैं इन पुलिसकर्मियों से अपने जूते चटवाऊंगा।''

रेड्डी के इस बयान पर अनंतपुर जिले के पुलिस संगठन ने कड़ा विरोध जताया था और उनसे बिना शर्त माफी की मांग की थी। 

पुलिस संगठन के अध्यक्ष त्रिलोक नाथ ने रेड्डी के बयान का पलटवार करते हुए कहा था कि अनंतपुर के लोग जानते हैं कि कौन जूते चाटता था। उन्होंने कहा, ''पूर्व सांसद को उनकी बिगड़ी जबान के लिए जाना जाता है। वह अतीत में भी अपने भद्दे बयानों के लिए जुर्माना भर चुके हैं।

टॅग्स :वायरल कंटेंटवायरल वीडियोआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसतेलगु देशम पार्टीवाईएसआर कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो