लाइव न्यूज़ :

'देश के गद्दारों को गोली मारो', नारेबाजी पर अनुराग ठाकुर की जमकर किरकिरी, राजदीप सरदेसाई बोले- 'ये कहां आ गए हम'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 28, 2020 08:13 IST

रिठाला से भाजपा के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में अनुराग ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा पर हमला करते हुए दिल्ली कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आज़ाद ने कहा कि भगवा दल के नेता ‘असल गद्दार’ हैं जो शांति और मेल-जोल बिगाड़ने के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी कार्रवाई की मांग की है। 

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को तब विवाद को जन्म दे दिया तब उन्होंने चुनावी रैली में आए लोगों को ‘गद्दारों को मारने वाला’ भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया। इससे पहले उन्होंने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला बोला था। रैली में, वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा “ देश के गद्दारों को”, जिसपर भीड़ ने कहा, “ गोली मारो स***को।” अनुराग ठाकुर अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनओं के शिकार हो रहे हैं। अनुराग ठाकुर के बयान को लेकर ट्विटर पर हैशटैग गद्दार ट्रेंड कर रहा है। 

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने अपने ट्विटर हैंडल पर अनुराग ठाकुर का यह वीडियो पोस्ट कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशांत भूषण ने लिखा, लोगों को भड़काने के लिए जेल की सजा होनी चाहिएय़ इसके बावजूद ये (अनुराग ठाकुर) कैबिनेट में हैं। 

वरिष्ठ पत्रकार और टीवी एंकर राजदीप सरदेसाई ने लिखा, क्या यह दगाबाजी और हिंसा के लिए उकसाना नहीं है? ये कहां आ गया हम !!

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी कार्रवाई की मांग की है। 

पत्रकार बरखा दत्त ने भी अनुराग ठाकुर की आलोचना की है। 

पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने भी अनुराग ठाकुर के बयान को आपत्तिजनक बताया है। 

देखें अन्य लोगों की प्रतिक्रिया 

जानें क्या है पूरा मामला

रिठाला से भाजपा के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में अनुराग ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा।

 भाजपा पर हमला करते हुए दिल्ली कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आज़ाद ने कहा कि भगवा दल के नेता ‘असल गद्दार’ हैं जो शांति और मेल-जोल बिगाड़ने के लिए काम कर रहे हैं। यह विवादित नारा कपिल मिश्रा जैसे भाजपा के कनिष्ठ नेता लगाते रहे हैं लेकिन पहली बार है कि केंद्रीय मंत्री स्तर के पार्टी नेता ने इसमें हिस्सा लिया है। ठाकुर ने भीड़ से इतनी तेज़ आवाज़ में नारा लगाने को कहा कि इसकी आवाज़ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुन सकें। भाजपा के रिठाला उम्मीदवार को गिरिराज सिंह का करीबी माना जाता है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वायरल वीडियोकैब प्रोटेस्टदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी