लाइव न्यूज़ :

लाइव टीवी डिबेट में BJP प्रवक्ता से मारपीट मामले में जेल से रिहा हुए सपा नेता अनुराग भदौरिया

By भाषा | Updated: December 9, 2018 14:54 IST

इस मामले में भाजपा प्रवक्ता ने थाना सेक्टर 20 में सपा प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं सपा प्रवक्ता ने भी भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया के साथ मारपीट के मामले में जेल में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग भदौरिया रविवार दोपहर नोएडा की लुक्सर जेल से रिहा हो गए।

नगर मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र मिश्रा ने सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। जमानत के कागज लेकर सपा के नेता ग्रेटर नोएडा स्थित लुक्सर जेल पहुंचे। इन लोगों ने जेल प्रशासन को जमानत के कागज उपलब्ध कराएं। उसके बाद रविवार दोपहर अनुराग भदौरिया जेल से बाहर निकले।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र सिंह नागर ने पीटीआई भाषा से कहा कि सेक्टर 16 ए स्थित चैनल में बहस के दौरान शनिवार को भाजपा प्रवक्ता ने सपा प्रवक्ता के ऊपर हमला किया था। लेकिन सत्ता के दबाव में भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई जबकि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर आनन-फानन में देर रात जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग इस मामले को सड़क से लेकर संसद तक उठाएंगे।

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा,‘‘ भाजपा सरकार जनता के साथ अन्याय कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। हम अपने कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। सपा सांसद ने कहा कि पुलिस सत्ता के दबाव में एकतरफा कार्रवाई कर रही है ।’’ गौरतलब है कि हाल ही में अनेक राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार दोपहर सेक्टर 16 ए में स्थित एक चैनल में लाइव डिबेट चल रही थी। इस डिबेट में भाजपा की तरफ से गौरव भाटिया अपनी पार्टी का पक्ष रख रहे थे, जबकि समाजवादी पार्टी की तरफ से अनुराग भदौरिया अपनी पार्टी का पक्ष रख रहे थे। बहस के दौरान दोनों में तीखी झड़प हो गई तथा देखते ही देखते दोनों में धक्का-मुक्की हो गई।

इस मामले में भाजपा प्रवक्ता ने थाना सेक्टर 20 में सपा प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं सपा प्रवक्ता ने भी भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सपा प्रवक्ता को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया था।

 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी