लाइव न्यूज़ :

घर जमाई बनकर नहीं रहना चाहता था शख्स, बिजली के टावर पर चढ़कर घंटों किया हाईवोल्टेज ड्रामा

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 2, 2021 14:08 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों महाराष्ट्र के एक व्यक्ति का वीडियो खूब वायरल हो रहा है , जो ससुराल में घर जमाई बनकर नहीं रहना चाहता था और इस बात से खफा होकर वह बिजली के टावर पर चढ़ गया ।

Open in App
ठळक मुद्देघर जमाई न बनने की बात को लेकर बिजली टावर पर चढ़ा शख्स घंटो चला हाईवोल्टेड ड्रामा, किसी तरह समझा-बुझाकर उतारा गया पत्नी और ससुर ने मानी बात तब जाकर उतरा नीचे

मुंबई : शोले फिल्म का वो सीन तो आपको सबको याद होगा,जिसमें वीरू पानी की टंकी पर चढ़कर अपनी और वसंती की शादी के लिए राजी करने की कोशिश करता है । ऐसा ही कुछ वाकया महाराष्ट्र के जालाना शहर में हुआ । जहां एक शख्स की हरकत से पुलिस और उसके ससुराल वालों की हालत खराब हो गई । दर्शन पत्नी और ससुर से नाराज होकर यह शख्स बिजली के टावर पर चढ़ गया । जब लोगों ने उसे टावर पर चढ़ते देखा तो दंग रह गए सोशल मीडिया पर अभी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।

बिजली के टॉवर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा 

जालाना शहर के सोनेखेड़ गांव में एक शख्स ने घंटों बिजली के टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया । इस शख्स का नाम मंगेश है । दरअसल मंगेश का अपने ससुराल में पत्नी और ससुर के साथ विवाद हो गया, जिसके बाद वह गुस्से में घर से चला गया । मंगेश गांव के पास ही एक बिजली के टावर पर चढ़ने लगा । गांव वालों ने जब उसे ऐसा करते देखा तो हैरान रह गए । जब तक लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तब तो को काफी ऊंचाई पर पहुंच गया था । बिजली के टावर में करंट दौड़ रहा था तो आनन-फानन में बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई और सप्लाई बंद कराई गई।

घर जमाई बनकर नहीं रहना चाहता था शख्स 

इतने में मंगेश के ससुराल वाले भी पुलिस के साथ वहां पहुंच गए । मंगेश नीचे उतरने के लिए तैयार ही नहीं रो रहा था । उसका कहना था कि वह अपनी पत्नी और ससुर से परेशान हो गया है । मंगेश ने बताया कि पत्नी और ससुर चाहते हैं कि वह घर जमाई बनकर रहे  लेकिन वह ससुराल में नहीं रहना चाहता इसलिए उसने यह कदम उठाया । काफी समझाने के बाद मंगेश को नीचे उतारा जा सका और ससुराल वालों ने उसकी शर्तें मानने पर हामी भरी, तब जाकर मंगेश माना । सोशल मीडिया पर मंगेश के टावर पर चढ़ने वाला वीडियो और तस्वीर वायरल हो रही है ।  

टॅग्स :महाराष्ट्रवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'