लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेशः गांव के बुजुर्गों का फरमान, महिलाओं ने शाम से पहले पहनी 'नाइटी' तो लगेगा जुर्माना!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2018 14:57 IST

कहा जा रहा है कि जुर्माने के रूप में जो रकम इकट्ठा होगी उसे गांव के विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा।

Open in App

वेस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश), 10 नवंबरः आंध्र प्रदेश के टोकलपल्ली गांव में दिन के समय महिलाओं के 'नाइटी' पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गांव के बुजर्गों ने फैसला किया कि महिलाएं सुबह सात बजे से शाम के सात बजे के बीच नाइटी नहीं पहनेंगी। अगर कोई महिला नियमों का उल्लंघन करती है तो उस पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, जो व्यक्ति नियमों का पालन ना करने वाली महिला के बारे में सूचित करेगा उसे 1 हजार रुपये का ईनाम भी दिया जाएगा।

कहा जा रहा है कि जुर्माने के रूप में जो रकम इकट्ठा होगी उसे गांव के विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। बता दें कि इस गांव में 11 हजार परिवार रहते हैं और यहां की कुल आबादी करीब 36 हजार है।

स्थानीय मीडिया में ऐसी खबरें छपने के बाद गांव के तहसीलदार सुंदर राजू और पोलिस सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने इलाके का दौरा किया। उन्हें तब झटका लगा जब किसी भी महिला ने आगे आकर फैसले के खिलाफ शिकायत नहीं की। कुछ महिलाओं ने तो ऐसे किसी फैसले से ही नकार दिया।

वहीं रहने वाली सरस्वती ने बताया कि हम गांव की महिलाओं ने ही मिलकर ये फैसला किया है कि दिन के समय ऐसे कपड़े नहीं पहनेंगी और उसके बाद घर के बुजर्गों को बताया। जुर्माने की वसूली का ऐसा कोई नियम नहीं है।

एक और ग्रामीण कृष्णा कुमारी ने बताया कि हम सभी महिलाओं ने एक सुर में ये फैसला लिया है और हम सब खुश हैं। हमने अपनी परंपरा और संस्कृति के लिए ये फैसला लिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई से इनपुट्स लेकर 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ