लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: मालकिन के नदी में कूदकर आत्महत्या करने पर पूरी रात पुल पर इंतजार करता रहा पालतू कुत्ता, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: July 19, 2023 16:15 IST

बता दें कि कुत्ता पुल पर सारी रात अपनी मालकिन का इंतजार करता रहा और दूसरे दिन सुबह वहां से वह घर वापस गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर आंध्र प्रदेश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कुत्ते को उसके मालकिन का इंतजार करते हुए देखा गया है। कुत्ते की मालकिन उसे एक पुल पर छोड़ कर नदी में कूद गई थी।

अमरावती:आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनसीमा जिले का एक वीडियो सामने आया जहां एक कुत्ते को पूरी रात अपने मालकिन का इंतजार करते हुए देखा गया है। दरअसल, कुत्ते की मालकिन गोदावरी पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी और तब से कुत्ता पुल पर ही बैठा रहा है और पूरी रात वहीं पड़े रहने के बाद दूसरी दिन मृत महिला की मां के साथ घर आया था। 

घटना के सामने आने के बाद मौके पर कुत्ते के साथ पुलिस भी नजर आ रही है और उसके मालकिन की आत्महत्या के कारण का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। कुत्ते का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में कुत्ते को पुल पर लेटे हुए देखा जा सकता है। पुल पर कुत्ते के साथ पुलिस वाला और कुछ लोग भी दिखाई दे रहे है। क्लिप में कुत्ता पुल के किनारे लेटा हुआ है और उसके पास में कूद कर जान देने वाली महिला का चप्पल भी है। 

जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने वाली कुत्ते की मालकिन की पहचान यानम फेरी रोड निवासी मंदांगी कंचना के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार की शाम महिला अपने कुत्तों के साथ शाम को वॉक पर निकली थी। वॉक करते हुए महिला जब यानम और येदुरलंका के बीच जीएमसी बालयोगी ब्रिज पर पहुंची तो वह रूक गई और चप्पल निकाल कर नदी में कूद गई। 

क्या है पूरा मामला

समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि नदी में कूदने और फिर बह जाने के कारण महिला का कोई पत नहीं चला है और वह लापता हो गई है। मीडिया से बात करते हुए यानम पुलिस ने कहा है कि वे आत्महत्या की जांच कर रहे है। 

दावा है कि महिला के नदी में कूद जाने के बाद से ही कुत्ता वहीं पुल पर बैठा रहा और रात भर अपनी मालकिन का इंतजार करता रहा। यही नहीं पूरी रात इंतजार के बाद कुत्ता दूसरी दिन सुबह मृत महिला की मां के साथ घर वापस जाता है।

टॅग्स :अजब गजबआंध्र प्रदेशवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल