लाइव न्यूज़ :

रोबोट से भी तेज डोसा बनाता है ये आदमी, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, कहा- मैं इस आदमी को देखकर थक गया हूं

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 18, 2021 13:56 IST

आनंद महिंद्रा ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे । इस वीडियो में एक सड़क किनारे डोसा विक्रेता इतनी तेजी से डोसा बनाता है कि आपको विश्वास नहीं होगा ।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद महिंद्रा ने डोसा विक्रेता का वीडियो शेयर किया यह विक्रेता बहुत तेजी से डोसा बना रहा और सर्व कर रहामहिंद्रा ने कहा कि इसे देखकर मुझे भूख लग रही है

मुंबई :  महिंद्र एंड महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते है । वह अपने फॉलोअर्स के साथ अक्सर दिलचस्प और मनोरंजक वीडियो शेयर किया है । उनकी पोस्ट अक्सर मजेदार होने के साथ-साथ प्ररेणादायक भी होती है । दरअलस मंगलवार को उन्होंने एक सड़क किनारे डोसा बेचने वाले शख्स का वीडियो शेयर किया है । इस वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे । 

 28 सेंकड के इस वीडियो में एक आदमी एक सपाट तवे पर गर्म डोसा पकाते हुए नजर आ रहा है । इस आदमी के सामने रोबोट की स्पीड भी कुछ नहीं है । लोग इसके डोसा बनाने और सर्व करने की तकनीक और तेजी देखकर कायल हो रहे हैं । वह डोसा को इतनी तेजी से ढेर सारे टुकड़ों में काट देता है कि लोग देखते रह जाते हैं । उसके बाद वह पलेट में भी उम्दा ढंग से सजाता है । 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, "इस सज्जन के आगे रोबोट भी अनुत्पादक और धीमी गति का लगता है । मैं उसे देखकर थक गया हूं और भूखा महसूस कर रहा हूं । "

यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है ।  वीडियो को अबतक 2.4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है । लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं । एक यूजर ने कहा कि यह तो डोसा मास्टर है । वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि उनका कमाल का हूनर देखकर मजा आ गया ।  

टॅग्स :आनंद महिंद्रावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो