लाइव न्यूज़ :

एक बार 30 से ज्यादा ईंटे सिर पर ढोता है ये शख्स, स्किल देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान, आनंद्र महिंद्रा देना चाहते हैं सम्मान

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 16, 2021 16:09 IST

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है , जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं । इस वीडियो में एक शख्स एक बार में 30 ईंटे बड़े स्किल के साथ उठाता नजर आ रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद महिंद्रा ने शेयर किया एक शख्स का वीडियो किया शेयरगजब तरीके से शख्स ने एक बार में सिर पर उठाई 30 ईंटआनंद महिंद्रा इस शख्स को सम्मानित करना चाहते हैं

मुंबई :  सोशल मीडिया पर महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा  काफी एक्टिव रहते हैं । अक्सर वह अपने फॉलोवर्स के साथ तरह-तरह की वीडियोज और पोस्ट शेयर करते रहते हैं । आज भी उन्होंने एक ऐसा ही खास  वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया । इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे कि कैसे कोई शख्स अपने सिर पर एक बार में 30 ईंटे उठा  सकता है । 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स एक के बाद एक करके 30 ईंटों  को साथ में अपने सिर पर रखता है । ऐसा लगता है कि वह इंसान नहीं मानो कोई रोबोट हो । साथ ही उसके ईंटे रखने की स्किल भी कमाल की है । इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने एक कैप्शन भी लिखा । कैप्शन में उन्होंने लिखा, ' किसी को भी ऐसा जोखिम भरा काम नहीं करना चाहिए लेकिन कड़ी मेहनत करने वाले लोगों की प्रशंसा करना जरूरी है  । अगर किसी को भी शख्स के बारे में जानकारी हो तो जरूर बताएं । मैं इस व्यक्ति को मशीन के साथ सम्मानित करना चाहता हूं ।'

 इस वीडियो को 90 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 7000 से अधिक लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी है । कई यूजर्स ने तो इसे दिल जीत लेने वाला वीडियो बताया है । सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोगों ने अलग-अलग जगह के नाम बताकर आनंद महिंद्रा की मदद करने की भी कोशिश की ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोआनंद महिंद्रा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो