लाइव न्यूज़ :

Anand Mahindra Post: पढ़ाई का खर्चा उठाएंगे आनंद महिंद्रा, पिता की मौत के बाद 10 साल का लड़का बेचता है चिकन, अंडे का रोल

By धीरज मिश्रा | Updated: May 6, 2024 13:29 IST

Anand Mahindra Post: पिता की मौत हो जाती है और घर की जिम्मेदारी का बोझ एक 10 साल के बच्चे पर आ जाता है। जिस उम्र में उसे स्कूल जाकर अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। वह अपने हाथों से सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर चिकन रोल बनाकर ग्राहकों को खिलाता है।

Open in App
ठळक मुद्देतिलक नगर में अंडे का रोल बेचता है 10 साल का बच्चा सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो आनंद महिंद्रा बच्चे कि शिक्षा दिलाने में करेंगे मदद

Anand Mahindra Post: पिता की मौत हो जाती है और घर की जिम्मेदारी का बोझ एक 10 साल के बच्चे पर आ जाता है। जिस उम्र में उसे स्कूल जाकर अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। वह अपने हाथों से सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर चिकन रोल बनाकर ग्राहकों को खिलाता है। लेकिन, उसके चेहरे पर काम की थकावट बिल्कुल भी नजर नहीं आती है। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में यह 10 साल का बच्चा जसप्रीत परिवार चलाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। हालांकि, परिवार की जिम्मेदारी संभालने के चलते उसकी शिक्षा बीच में छूट गई है।

लेकिन, अब इस बच्चे को घबराने की जरुरत नहीं है। अब इस बच्चे की पढ़ाई का खर्चा मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा उठाएंगे। उन्होंने इस संबंध में अपने एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि जसप्रीत की शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। मुझे विश्वास है वह दिल्ली के तिलक नगर में है। यदि किसी के पास उनका संपर्क नंबर है तो मुझसे साझा करें। महिंद्रा फाउंडेशन की टीम यह पता लगाएगी कि हम उसकी शिक्षा में कैसे मदद कर सकते हैं। 

वायरल हुआ था वीडियो

फूड व्लॉगर सरबजीत सिंह ने जसप्रीत की वीडियो बनाई थी। जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। सरबजीत ने अपनी वीडियो में बताया था कि 10 साल का जसप्रीत तिलक नगर में रोल बनाता है। जिससे वह अपने परिवार का खर्चा चलाता है। वह अपनी बहन को पढ़ाना चाहता है, इसलिए वह यह कार्य करता है। सरबजीत का फूड ब्लॉग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। देखते ही देखते दिल्ली की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर रोल बेचने वाला लड़का इंटरनेट सनसनी बन गया है।

पिता से सीखा था रोल बनाना

जसप्रीत ने कहा कि उन्होंने रोल बनाना अपने पिता से सीखा है। इसके स्टॉल पर चिकन रोल, कबाब रोल, पनीर रोल, चाउमीन रोल और सीख कबाब रोल जैसी विभिन्न वैरायटी के रैप उपलब्ध हैं।

टॅग्स :आनंद महिंद्रासोशल मीडियावायरल वीडियोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…