लाइव न्यूज़ :

पेरू में रस्सियों से बंधी 800 साल पुरानी ममी जमीन में दबी मिली, चेहरा हाथों से ढका हुआ था

By अनिल शर्मा | Updated: November 28, 2021 09:39 IST

स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ सैन मार्कोस के वैन डालन लूना ने कहा, मम्मी की मुख्य विशेषता यह है कि पूरे शरीर को रस्सियों से बांधा गया था और हाथों से चेहरा ढंका हुआ था, जो स्थानीय अंतिम संस्कार पैटर्न का हिस्सा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देलीमा शहर के बाहरी इलाके के एक भूमिगत संरचना के अंदर ममी मिली हैअवशेष एक ऐसे व्यक्ति के हैं जो देश के उच्च अंडियन क्षेत्र में रहता था।ममी के पूरे शरीर को रस्सियों से बांधा गया था और हाथों से चेहरा ढंका हुआ था

लीमा: पुरातत्वविदों की एक टीम को पेरू के केंद्रीय तट पर कम से कम 800 साल पुरानी ममी जमीन में दबी मिली है। विशेषज्ञों ने कहा कि ममीकृत अवशेष उस संस्कृति के व्यक्ति के थे जो दक्षिण अमेरिकी देश के तट और पहाड़ों के बीच विकसित हुई थी। पुरातत्वविद् पीटर वान डेलन लूना ने कहा कि ममी लीमा क्षेत्र में खोजी गई थी। हालांकि अभी ममी के लिंग की पहचान नहीं की गई है।

स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ सैन मार्कोस के वैन डालन लूना ने कहा, मम्मी की मुख्य विशेषता यह है कि पूरे शरीर को रस्सियों से बांधा गया था और हाथों से चेहरा ढंका हुआ था, जो स्थानीय अंतिम संस्कार पैटर्न का हिस्सा होगा। बकौल लूना, अवशेष एक ऐसे व्यक्ति के हैं जो देश के उच्च अंडियन क्षेत्र में रहता था। रेडियोकार्बन डेटिंग एक अधिक सटीक कालक्रम देगा।

लीमा शहर के बाहरी इलाके के एक भूमिगत संरचना के अंदर ममी मिली है।  उन्होंने कहा कि मकबरे में चीनी मिट्टी की चीजें, सब्जियों के अवशेष और पत्थर के औजारों सहित प्रसाद भी रखा मिला है।

पेरू - (पर्यटन स्थल माचू पिच्चू का घर) - इंका साम्राज्य से पहले और बाद में विकसित संस्कृतियों के सैकड़ों पुरातात्विक स्थलों का घर है, जो 500 साल पहले दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी हिस्से (दक्षिणी इक्वाडोर और कोलंबिया से लेकर मध्य चिली तक) पर हावी था।

टॅग्स :अमेरिकाअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी