लाइव न्यूज़ :

'अमूल दूध में प्लास्टिक' वाला वीडियो बनाने पर कंपनी ने ठोका मुकदमा, देखें Video

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2019 11:58 IST

बात करते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में कहा और दिखाया क्या गया है तो आपको बता दें कि आरोपी शख्स एक बर्तन में दूध और साथ ही अमूल गोल्ड दूध के पैकेट्स दिखाते हैं...

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने कहा कि मैं यह वीडियो कंपनी को मेल करूंगा और कंपनी ने स्टेप नहीं उठाया तो मैं फूड एंड सप्लाई में भी जाउंगा।वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ ऐसा दिख रहा है जो प्लास्टिक जैसा है। इसी को लेकर शख्स ने वीडियो बनाया।

अमूल ब्रांड के तहत मिल्क प्रॉडक्ट बेचने वाली कंपनी गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने भ्रामक वीडियो फैलाने के चलते एक व्यक्ति पर एफाईआर किया है। यह शिकायत उत्तर प्रदेश के प्रयागराज दर्ज की गई है। ये बातें जीसीएमएमएफ ने शनिवार को बताया।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक प्रयागराज निवासी आशुतोष शुक्ला ने सोशल मीडिया में यह दावा करते हुए वीडियो शेयर किया था कि अमूल दूध से दही इसलिए बन जाती है क्योंकि इसमें प्लास्टिक होता है और यह जहरीला हो सकता है।

एफआईआर में कहा गया कि जीसीएमएमएफ के अधिकारियों ने आरोपी से झूठी जानकारी फैलाना बंद करने और वीडियो हटाने के लिए कहा तो आरोपी ने 10 लाख रुपये की मांग की। ऐसे में शुक्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 386 (वसूली), धारा 499 (मानहानि) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

कंपनी के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी ने कहा कि अमूल यह संदेश देना चाहता है कि उसके उत्पादों को लेकर यदि किसी ने सोशल मीडिया पर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने दूध से दही बनने के मामले पर कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार ऐसा एसिडिटी की वजह से भी हो जाता है जब पैकेट को सही तरीके से स्टोर नहीं किया जाता।

बात करते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में कहा और दिखाया क्या गया है तो आपको बता दें कि आरोपी शख्स एक बर्तन में दूध और साथ ही अमूल गोल्ड दूध के पैकेट्स दिखाते हैं। इसमें एक शख्स की आवाज सुनाई देती है जो कह रहा है कि कल चार लीटर अमूल का दूध लिया गया और पैकेट दिखाते हुए कह रहा है कि इसमें लिखा है कि 14 तारीख तक हम इस्तेमाल कर सकते हैं।

शख्स बारकोड भी दिखा रहा है और कहता है कि दूध उबालने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे यह प्लास्टिक हो..पूरा प्लास्टिक पी रहा है आदमी..अमूल से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती..कृपया इसे शेयर करें..ऐसी कंपनियों को सजा मिलनी चाहिए। मैं यह वीडियो कंपनियों को भी मेल करता हूं। कंपनी ने स्टेप नहीं उठाया तो मैं फूड एंड सप्लाई में भी जाता हूं।

टॅग्स :अमूल डेयरीइलाहाबादप्रयागराजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो