लाइव न्यूज़ :

सांसद पत्नी ने काटे विधायक पति के बाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By सुमित राय | Updated: May 29, 2020 18:04 IST

सांसद अमरावती से लोकसभा सांसद नवनीत कौर राणा ने लॉकडाउन के दौरान अपने विधायक पति रवि राणा के बाल काटा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में नवनीत कह रही हैं कि लॉकडाउन में विधायक पति के बाल काफी बढ़ गए हैं।नवनीत कहती हैं कि सांसद अपने विधायक को गंदा नहीं देख सकती है, इसलिए आज ये हो रहा है।

महाराष्ट्र के अमरावती से लोकसभा सांसद अमरावती से लोकसभा सांसद नवनीत कौर राणा ने लॉकडाउन के दौरान अपने विधायक पति रवि राणा के बाल काटा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने वीडियो बनाकर सभी को बताया कि घर पर रहकर बाल कैसे काटे जा सकते हैं?

वीडियो में नवनीत कह रही हैं कि लॉकडाउन में विधायक पति के बाल काफी बढ़ गए हैं, लेकिन काफी बार कहने के बाद भी इन्होंने नाई को घर पर नहीं बुलाया। तो अब विधायक पति के बाल सांसद पत्नी काट रही है। वह आगे कहती हैं कि सांसद अपने विधायक को गंदा नहीं देख सकती है, इसलिए आज ये हो रहा है। कोई ज्यादा ट्रोल नहीं करना।

मुंबई में जन्मीं नवनीत कौर राणा एक्ट्रेस रह चुकी हैं और फिल्मों में आने से पहले वह मॉडल थीं। नवनीत ने ज्यादातर तेलुगु फिल्मों काम किया है। हालांकि वह कुछ हिंदी, पंजाबी और मलयालम फिल्मों मे भी नजर आई हैं।

साल 2011 में नवनीत ने रवि राणा से शादी कर ली थी, जो वर्तमान में अमरावती जिले के बडनेरा विधानसभा से विधायक हैं। इससे पहले भी वह दो बार विधायक रह चुके हैं।

रवि राणा और नवनीत कौर ने एक सामूहिक विवाह समारोह में शादी की थी, जिसमें 3100 से ज्यादा जोड़ों की शादी हुई थी। इस सामूहिक विवाह समारोह में महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और योग गुरु रामदेव भी पहुंचे थे।

शादी के बाद नवनीत भी राजनीति में आ गईं और 2014 के लोकसभा चुनाव में एनसीपी के टिकट पर अमरावती से चुनाव लड़ा, लेकिन शिवसेना के दिग्गज नेता आनंदराव अडसुल से हार गईं। 2019 के चुनाव में नवनीत ने युवा स्वाभिमान पार्टी के टिकट पर अमरावती से आनंदराव अडसुल को हरा दिया और संसद पहुंच गईं।

हाल ही में नवनीत तब चर्चा में आई थीं, जब वह 4 मार्च को मास्क पहनकर संसद पहुंची थी। इतना ही नहीं वह संसद के अंदर भी मास्क पहने रखा था और इसी तरह सवाल भी पूछे थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इसके बाद उन्होंने बताया था कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने ये मास्क पहना।

टॅग्स :अमरावतीकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO