लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर हर जगह छाये अमित शाह, इस बात के लिए बीजेपी कार्यकर्ता दे रहे हैं धन्यवाद

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 22, 2019 11:58 IST

Amit Shah BirthDay: अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के संपन्न गुजराती परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम अनिलचंद्र शाह और माता का नाम कुसुमबेन है। अमित शाह आज 55 साल के हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर सारे केन्द्रीय मंत्रियों सहित कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा, 'कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता और मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।'

गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह का आज जन्मदिन है। आज वह 55 साल के हो गए हैं। अमित शाह जन्मदिन के दिन आज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ट्विटर पर टॉप ट्रेंड से लेकर लास्ट ट्रेंड तक अमित शाह को जन्मदिन की बधाईयां दी जा रही है। ट्विटर पर #HBDayAmitShah, #HappyBirthdayAmitShah, भारतीय जनता पार्टी, श्री अमित शाह, Mota Bhai ट्रेंड कर रहा है। अमित शाह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर सारे केन्द्रीय मंत्रियों सहित कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। लेकिन इन बधाई संदेशों में  हर कोई अमित शाह को बीजेपी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित करने के लिए धन्यवाद दे रहा है। 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता और मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वह भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।'

अमित शाह के जन्मदिन पर बीजेपी ने लिखा, 'भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित करने वाले, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और कुशल संगठनकर्ता भारत के यशस्वी गृह मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।'

अमित शाह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहली मुलाकात 1986 में हुई थी। यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। अब ये दोनों भारतीय राजनीति की नंबर एक जोड़ी माने जाते हैं। अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के संपन्न गुजराती परिवार में हुआ था। 

अमित शाह के जन्मदिन पर लोगों ने बनाए फनी मीम्स। 

अमित शाह के बारे में

अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के संपन्न गुजराती परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम अनिलचंद्र शाह और माता का नाम कुसुमबेन है। इन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई  पैतृक गांव गुजरात के मान्सा से की। उसके बाद उन्होंने अहमदाबाद बीएससी की पढ़ाई की। अमित शाह को मौजूदा राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। बीजेपी का ऐसा दावा है कि अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन पाई है। 

अहमदाबाद से बॉयोकेमिस्ट्री में बीएससी करने के बाद अमित शाह ने अपने पिता के प्लास्टिक के पाइप का कारोबार संभालने लगे थे। इसके बाद उन्होंने स्टॉक मार्केट में कदम रखा और शेयर ब्रोकर के रूप में काम किया। राजनीति अमित शाह को विरासत में नहीं मिली है लेकिन जब से वह बीजेपी से जुड़े वह लगातार आगे बढ़ते रहे। 

टॅग्स :अमित शाहनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?