लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बीच नागपुर पुलिस ने लोगों से ट्वीट कर कहा- तुम घूमते रहोगे आग की तरह, कोरोना खिलता रहेगा गुलाब की तरह...

By फहीम ख़ान | Updated: March 28, 2020 14:50 IST

लॉकडाउन के चौथे दिन महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार (28 मार्च) को दो और नए कोरोना वायरस पीड़ित मिले हैं। आज एक पुरुष और एक लड़की कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोविड-19 से संक्रमित पांच लोगों की मौत हुई है, अब तक 25 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है।भारत में कोरोना वायरस (Covid-19) के मामले शनिवार को बढ़कर 873 पर पहुंच गए।

नागपुर: अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हमेशा नागपुर पुलिस चर्चा का बिषय बन जाती है। इस बार फिर से नागपुर पुलिस की एक पोस्ट सोशल मीडिया में छाई है। नागपुर पुलिस ने अपनी इस पोस्ट में लॉक डाउन के बावजूद फिजूल में घूमने घरों से बाहर निकलने वालों  को टारगेट किया है। और कहा है कि, " तुम घूमते रहोगे आग की तरह, और कोरोना खिलता रहेंगा गुलाब की तरह"।

बता दें कि लॉकडाउन के चौथे दिन महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार (28 मार्च) को दो और नए कोरोना वायरस पीड़ित मिले हैं। आज एक पुरुष और एक लड़की कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। दोनों ही शहर के अलग अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे है। इसी के साथ अब नागपुर में कोरोना के मरीजो की संख्या 11 हो गयी है।

इसके अलावा से एक मरीज की फाइनल रिपोर्ट निगेटिव आने से उसकी अस्पताल से छुट्टी की जा चुकी है। वहीं विदर्भ में बाधितों की संख्या 16 पहुंच गई है। इनमे नागपुर के 11, यवतमाल के 4 और गोंदिया का 1 शामिल है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 180 मामलेकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में 180 कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। राज्य में 177 भारतीय नागरिक और तीन विदेशी कोविड-19 से संक्रमित हैं। महाराष्ट्र में अब तक पांच मौतें हुई हैं जबकि 25 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है। शनिवार (28 मार्च) को महाराष्ट्र में छह और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पु्ष्टि हुई है।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के छह नये मरीजों में से पांच मुंबई से और एक नागपुर से है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में 28 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। 

भारत में कोरोना वायरस के 873 मामलेभारत में कोरोना वायरस (Covid-19) के मामले शनिवार को बढ़कर 873 पर पहुंच गए। भारत में कोविड-19 से संक्रमण के कारण 19 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ताजा आंकड़ों में दो और लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों में 79 लोगों का इलाज किया जा चुका है।

इन राज्यों में हुई मौतें महाराष्ट्र में पांच, गुजरात में तीन, कर्नाटक में दो, मध्य प्रदेश में दो और तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउननागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो