लाइव न्यूज़ :

धूम्रपान करने वाले अमेरिकी शख्स के जुबान में निकले हरे बाल, डॉक्टरों ने बताया यह कारण

By आजाद खान | Updated: July 16, 2023 16:09 IST

इससे पहले साल 2022 में भारत में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स के जुबान में बाल निकल आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर धूम्रपान करने वाले एक शख्स के जुबान में हरे बाल निकल आए है। यह पहला मामला नहीं है जब ऐसे केस सामने आए है।

Viral Video: धूम्रपान के अत्यधिक दुष्प्रभाव का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। अमेरिका में एक बुजुर्ग शख्स जो बहुत ज्यादा धूम्रपान करता था उसकी जुबान में बाल उगने लगे थे। यह घटना तब सामने आया था इससे जुड़ी एक लेख सामने आई है। 

आपको बता दें कि इस तरीके से धूम्रपान के साइड इफेक्ट का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरीके के कई मामले सामने आ चुके है। भारत में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें एक शख्स की जुबान में बाल उग गए थे। 

क्या है पूरा मामला

द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन के अनुसार, अमेरिका के ओहियो में एक 60 साल के बुजुर्ग के जुबान में बाल उगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह बुजुर्ग धूम्रपान के दौरान एंटीबायोटिक्स का सेवन करता था जिस कारण उसे इसका साइड इफेक्ट देखने को मिला है। धूम्रपान करने वाले बुजुर्ग का नाम उजागर नहीं किया गया है। 

ऐसे में बुजुर्ग ने जब इसकी जांच करवाई तो यह खुलासा हुआ कि धूम्रपान के कारण उसके जुबान में बाल निकल आए है। डॉक्टरों ने इसे "बालों वाली जीभ" नामक बीमारी बाताया है। यह समस्या आमतौर पर धूम्रपान करने वाले में देखने को मिलता है। ऐसे में डॉक्टरों ने बुजुर्ग को जल्द से जल्द धूम्रपान छोड़ने की सलाह दी थी। 

पहले भी घट चुकी है ऐसी घटनाएं

साल 2022 में एक भारतीय को भी ऐसे ही उसके जुबान में बाल निकल आए थे जिसे लेकर भी वह चर्चा में था। बताया जा रहा है कि उसे स्ट्रोक आया था और इसके बाद उसकी जुबान में बाल आ गए थे। यही नहीं इसी साल मई में जापान में रेक्टल कैंसर के इलाज के दौरान एक 60 साल महिला में भी ऐसी लक्षण पाए गए थे। इस तरह के कई और मामले भी सामने आ चुके है। 

टॅग्स :अजब गजबअमेरिकासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'