लाइव न्यूज़ :

ठंड ने ढाया ऐसा कहर कि झील में जम गए मगरमच्छ, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 10, 2018 13:41 IST

सोशल मीडिया पर शेलोट रिवर स्वैम्प पार्क के वायरल वीडियो को देख आपका मन भी विचलित हो जाएगा।

Open in App

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेलोट रिवर स्वैम्प पार्क ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक पार्क में ठंड के कारण पानी जम गया और  उसमें रह रहे मगरमच्छ भी उसी पानी जम गए हैं। दरअसल ये मामला शारलोट से 200 मील की दूर स्थित शालोट रिवर स्वैम्प पार्क का है। वीडियो में बर्फ में जमे मगरमच्छों की तस्वीरें काफी विचलित कर रही हैं। इस वीडियो को अब तक करीब 4 हजार लोग शेयर कर चुके हैं। 

वीडियो की कमेंट्री में यह साफ-साफ बताया गया है कि जमे हुए पानी में मगरमच्छ कैसे जिंदा रहते हैं। फेसबुक पेज पर इन मगरमच्छों को ‘सर्वाइवल मशीन’ की संज्ञा दी गई है।  इस पार्क के एक्सपर्ट का कहना है कि मगरमच्छों को मौसम में होने बदलावों की सहज अनुभूति हो जाती है। उन्हें जब लगता है कि पानी जमने वाला है तो वे अपनी नाक पानी से बाहर कर शीतनिद्रा में चले जाते हैं और बर्फ पिघलने तक शरीर का तापमान मेंटेंन करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि मगरमच्छ का मेटाबॉलिज्म काफी कम हो जाता है और वो सुस्त हो जाते हैं। सांस लेने के लिए वो सिर्फ ऊपरी हिस्सा बाहर निकालते हैं। जैसे कि आपको इस पोस्ट वीडियो में साफ देखे सकते हैं।

वहीं इस पार्क के आधिकारियों ने बताया है कि दक्षिण पूर्व उत्तरी कैरोलिना में ठंड में ऐसा होना आम बात है। लेकिन इस बार यहां हद से ज्यादा ठंड पड़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि जैसे ही इस झील का बर्फ पिघल जाएगा, मगरमच्छ को बाहर निकालकर गर्म जगह पर रखकर उनका इलाज करवाया जाएगा। जहां वह कुछ दिनों के इलाज के बाद ठीक हो जाएंगे।

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल