लाइव न्यूज़ :

कपड़ों में छिपाकर 52 जिंदा छिपकली और सांपों को ले जा रहा था शख्स, ऐसे हुआ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 9, 2022 11:32 IST

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक ऐसा शख्स पकड़ा गया है जो जिंदा छिपकली और सांप को छिपाकर ले जा रहा था। शख्स ने इसे अपनी जैकेट, पैंट की जेब में और निजी अंगों के पास छिपाये थे।

Open in App

सैन डिएगो: अमेरिका के कैलिफोर्निया में सीमा सुरक्षा अधिकारियों की नजर से बचकर निकलने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति के कपड़ों में छिपा कर रखे गए 52 जिंदा छिपकली और सांप बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अमेरिका के सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग ने यहां जारी बयान में बताया कि एक व्यक्ति ट्रक चलाकर मैक्सिको से लगती सीमा सैन य्सिद्रो पर 25 फरवरी को आया था और उसकी अतिरिक्त जांच की गई। बयान के मुताबिक, जांच के दौरान अधिकारियों को छोटे छोटे थैलों में 52 जिंदा सरीसृप मिले जो उसने अपनी जैकेट, पैंट की जेब में और निजी अंगों के पास छिपाये थे।

अधिकारियों ने बताया कि नौ सांप और सींग वाली 43 छिपकलियां जब्त की गईं। इनमें से कुछ विलुप्ति की कगार पर पहुंच गई प्रजातियां है।

सैन डिएगो में सीमा शुल्क और सीमा रक्षा के क्षेत्र परिचालन के निदेशक सिडनी अकी ने बताया, ‘‘तस्कर अपने सामान को सीमा पार ले जाने की हर संभव कोशिश करते हैं, जैसे इस मामले में जिंदा सरीसृपों को सीमा पार ले जाने की कोशिश की गई।’’ उन्होंने बताया कि 30 वर्षीय यह व्यक्ति अमेरिका का नागरिक है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो