लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में अजीबोगरीब 'सांप' देख एक्सपर्ट हुए हैरान, आधे चांद जैसा है सिर, बाद में सामने आई ये सच्चाई

By विनीत कुमार | Updated: November 4, 2020 10:30 IST

दुनिया भर में कई लोगों के लिए सांपों से सामना बुरा अनुभव होता है। बहरहाल, अमेरिका में वर्जिनिया वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट एंड कंट्रोल के एक फेसबुक पोस्ट पर पिछले कुछ दिनों में खूब चर्चा हुई। इसमें रेंगने वाले एक जानवर को देख सभी हैरान रह गए।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के वर्जिनिया वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट एंड कंट्रोल ने डाला ऐसा वीडियो जिसे देख कई लोग हुए हैरानपहले ये बताया गया कि संभवत: ये एक अलग तरह का सांप है जिसे पहली बार देखा गया है, हालांकि बाद में सच्चाई कुछ और निकली

दुनिया भर में सांपों की कई तरह की प्रजाति पाई जाती है। भारत में जहां कोबरा सबसे घातक माना जाता है तो वहीं अफ्रीकी महाद्वीप में ब्लैक मांबा का नाम आते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

कई लोगों के लिए सांप देखना ही बेहद डरावना अनुभव होता है। इसका जहर इसे और खतरनाक बनाता है। वैसे ये भी सही है कि कई सांप जहरीले नहीं होते हैं। बहरहाल, हाल में एक्सपर्ट एक ऐसे वीडियो को देखकर हैरान रह गए जिसके बारे में कहा गया कि पहली बार ऐसा सांप दुनिया में देखा गया है। 

इस 'सांप' में सबसे अलग और चौंकाने वाली चीज इसके सामने का हिस्सा यानी सिर है। इसका सिर आधे चांद के आकार का नजर आता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि उन्होंने ऐसी बनावट वाले किसी सांप पूरी दुनिया में कहीं नहीं देखा है।

इसे लेकर खुलासा तब हुआ जब वर्जिनिया वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट एंड कंट्रोल के स्नेक आइडेंटिफिकेशन हॉटलाइन से संपर्क कर एक अजीबोगरीब 'सांप' देखे जाने के बारे में जानकारी दी गई। वर्जिनिया वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट एंड कंट्रोल के अनुसार इसे मिडलोथियन में पाया गया है।

वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट कंपनी की ओर से फेसबुक पेज पर लिखा गया, 'समस्या यह है, हमने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा है और हम इस बारे में भी सुनिश्चित नहीं कर सकते हैं कि ये प्रकृति की ओर से दिया गया एक महज संयोग है, जैसे 2 सिर वाले कॉपरहेड, जिसके बारे में हमें कुछ साल पहले पता चला था। इसलिए यदि किसी के पास कोई भी जानकारी हो कि ये क्या है, तो प्लीज बेझिझक कमेंट करें।'

बहरहाल, बाद में 'सांप' की पहचान की गई, और यह पूरी तरह से कुछ और निकला। कंपनी ने इस बारे में एक अपडेट पोस्ट किया जिसमें खुलासा किया गया कि इस 'सांप' की पहचान एक हैमरहेड कीड़े के रूप में हुई है, जो एक आक्रामक प्रजाति है और आम तौर पर दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है।

इस वीडियो पर कई और लोगों ने टिप्पणी की है और कहा है कि ऐसे कीड़ों को मारना कठिन होता है।'लाइव साइंस' के मुताबिक, हैमरहेड वॉर्म्स को मारना बेहद मुश्किल होता है। वे अपने शरीर के छोटे कटे हुए हिस्से से भी फिर से खुद को उत्पन्न कर सकते हैं।

वहीं, टेक्सास इनवेसिव स्पीशीज इंस्टीट्यूट के अनुसार, ये माना जाता है कि हैमरहेड कीड़े अमेरिका में दशकों पहले आए थे। वे अमेरिका में संभवत: बाहर के देशों से लाए गए पौधों के साथ आए होंगे और 1901 से नियमित रूप से देखे जाते रहे हैं।

टॅग्स :अमेरिकावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो